Bigg Boss 15: कैप्टेंसी टास्क में प्रतीक सहजपाल ने बिगाड़ा जय भानुशाली का खेल, घर में हुआ जमकर बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, कैप्टेंसी के लिए बिग बॉस की तरफ से घर में एक टास्क दिया गया, जिसमें प्रतीक, जय और निशांत को ट्रेड मिल मशीन पर जंगलवासियों से ज्यादा से ज्यादा चलाना था। इस टास्क की शुरुआत से पहले जय भानुशाली और निशांत भट्ट सभी जंगलवासियों से बातचीत करते नजर आए थे, ताकी उनकी मशीन ज्यादा से ज्यादा चल सके। लेकिन इस दौरान प्रतीक कुछ और ही करते नजर आए थे।
हुआ ये कि, प्रतीक ने गेम शुरू होने से पहले ही जय भानुशाली की मशीन की कील छिपा दिया। प्रतीक ने जय की मशीन की एक कील निकालकर अपनी जेब में रखी ली। जिसके बाद जय ने घर में जमकर बवाल किया। इतना ही नहीं, जब जय भानुशाली घर में सभी से मशीन के कील के बारे में पूछ रहे थे, तब प्रतीक ने साफ मना करते हुए कहा कि, उन्होंने मशीन की कोई कील नहीं ली। लेकिन जय बार-बार कह रहे थे कि, उन्हें सिर्फ प्रतीक पर ही शक है।
हालांकि, बिग बॉस के घर का कैप्टेंसी टास्क इसी हंगामे के बीच शुरू हुआ। लेकिन प्रतीक की हरकत की वजह से गुस्साए जय ने इस टास्क को ज्यादा देर चलने नहीं दिया। उन्होंने भी कुछ देर बाद ही प्रतीक की ट्रेड मील मशीन की कील को बाहर की ओर फेंक दिया, जिस वजह से निशांत भट्ट ज्यादा मेहनत किए बिना जीत गए और घर में इस हफ्ते के कैप्टन बन गए। ये कहना गलत नहीं होगा कि, प्रतीक और जय भानुशाली के खराब गेम प्लान की वजह से निशांत बिना लड़े ही घर के कैप्टन बन गए।