फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 15: Makers approached Shivangi Joshi and Mohsin Khan Bigg Boss 15 offered Rs 4 crore to sign the show

Bigg Boss 15: मेकर्स ने शिवांगी जोशी और मोहसिन खान को किया अप्रोच, शो साइन करने के लिए ऑफर किए 4 करोड़ रुपये

Sat, 18 Sep 2021 06:42 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 18 Sep 2021 06:42 PM IST
सार

दर्शकों का पसंदीदा रियलिटी शो बिग बॉस का 15वां सीजन जल्द ही टेलीविजन पर शुरू वाला है। सभी बिग बॉस के घर में मेहमान बनने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम जानने को बेताब है।

विज्ञापन
Bigg Boss 15: Makers approached Shivangi Joshi and Mohsin Khan Bigg Boss 15 offered Rs 4 crore to sign the show
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दर्शकों का पसंदीदा रियलिटी शो बिग बॉस का 15वां सीजन जल्द ही टेलीविजन पर शुरू वाला है। शो के शुरू होने की जानकारी के साथ ही सभी बिग बॉस के घर में मेहमान बनने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम जानने को बेताब है। इस बीच कहा जा रहा है कि शो के मेकर्स ने शो में हिस्सा लेने के लिए एक्टर्स शिवांगी जोशी और मोहसिन खान को अप्रोच किया है। 

विज्ञापन

दरअसल, स्टार प्लस का पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जल्द ही बंद होने वाला है। ऐसे में सीरियल खत्म होने से पहले ही इसके लीड एक्टर्स शिवांगी और मोहसिन के पास कई ऑफर हैं। इसी क्रम में दोनों को बिग बॉस 15 साइन करने के लिए बड़ा अमाउंट ऑफर किया जा रहा है।

विज्ञापन

Bigg Boss 15: Makers approached Shivangi Joshi and Mohsin Khan Bigg Boss 15 offered Rs 4 crore to sign the show
मोहसिन खान और शिवांगी जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक वेबसाइट ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि टीवी धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के मुख्य कलाकार मोहसिन खान और शिवांगी को बिग बॉस का ऑफर मिला है। दोनों ही कलाकारों की एक काफी लंबी चौड़ी फैन लिस्ट है। इसी वजह से शो के मेकर्स इन्हें साइन करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक दोनों एक्टर्स को शो का हिस्सा बनने के लिए 4 करोड़ रुपये ऑफर किए गए हैं, जो शो के लिए बड़ी राशि है।

Bigg Boss 15: Makers approached Shivangi Joshi and Mohsin Khan Bigg Boss 15 offered Rs 4 crore to sign the show
मोहसिन खान और शिवांगी जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

फिलहाल मेकर्स और मोहसिन-शिवांगी के बीच इसे लेकर चर्चा जारी है। वहीं सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इसी महीने बंद होने वाला है। बिग बॉस 15, 2 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। शो में हिस्सा लेने वाले सभी कंटेस्टेंट्स को जल्द ही कोविड- 19 गाइडलाइन के तहत क्वारैंटाइन किया जाने वाला है।

विज्ञापन

Bigg Boss 15: Makers approached Shivangi Joshi and Mohsin Khan Bigg Boss 15 offered Rs 4 crore to sign the show
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले आई खबरों के मुताबिक शो में हिस्सा लेने के लिए करण कुंद्रा, रोनित रॉय, डोनल बिष्ट, अमित टंडन, अविका गौर, अफसाना खान, नेहा मारदा, सिंबा नागपाल, निधी भानुषाली, बरखा बिष्ट, मीरा देओस्थले, साहिल उप्पल जैसे कई कलाकारों के नाम सामने आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed