{"_id":"615b0be78ebc3e62a314f121","slug":"bigg-boss-15-jai-bhanushali-and-prateek-sahajpal-got-into-a-heated-argument-over-a-cup-of-tea-video-went-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: चाय के कप को लेकर हुई जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल के बीच तीखी तकरार, वायरल हुई वीडियो","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: चाय के कप को लेकर हुई जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल के बीच तीखी तकरार, वायरल हुई वीडियो
Mon, 04 Oct 2021 07:42 PM IST
प्रतिभा सारस्वत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Mon, 04 Oct 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
बिगबॉस 15 शुरू हो चुका है। इसी के साथ घर में लड़ाई झगड़े भी देखने को मिलने लगे हैं। घर में पहले ही दिन प्रतीक सहजपाल कई कंटेस्टेंट्स से लड़ाई करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, बिग बॉस ने प्रोमो आउट किया है जिसमें जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल के बीच चाय के कप को लेकर लड़ाई होती है।
विज्ञापन
प्रोमो में प्रतीक और जय भानुशाली के बीच लड़ाई दिखाई गई है। प्रतीक साइड में रखे खाली चाय के कप की ओर देखकर इशारा करते हैं और कहते हैं कि जिसका कप पड़ा है वह उसे यहां से उठा ले। यह सुनकर जय भानुशाली भड़क जाते हैं और कहते हैं कि वह उन्हें न बोलें। इस पर प्रतीक कहते हैं कि उन्होंने उनका नाम नहीं लिया है, लेकिन खाली कप की वजह से उन्हें दंड मिल गया तो? इसपर प्रतीक जय से कहते हैं कि वह हर बात को पर्सनली न लें और जय से कहते हैं कि उन्हें सफाई में रहने की आदत है। जय भानुशाली इस बात से भड़क जाते हैं और कहते हैं, ‘तू एक काम कर। सारे दिन बाथरूम में बैठ और चेक कर कि कौन क्या कर रहा है?
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन