फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 15 first runner-up Pratik Sehajpal takes auto-rickshaw ride, video goes viral Watch

Pratik Sehajpal: ऑटो रिक्शे की सवारी करते हुए दिखे बिग बॉस 15 के फर्स्ट रनर-अप प्रतीक सहजपाल, देखिये वीडियो

Sun, 06 Feb 2022 05:19 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 06 Feb 2022 05:19 PM IST
सार

बेहद लोकप्रिय रियलिटी टेलीविजन शो 'बिग बॉस 15' का पंद्रहवां सीजन पिछले सप्ताहांत समाप्त हो गया, लेकिन प्रतियोगी अभी भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। विजेता तेजस्वी प्रकाश के बाद शो में फर्स्ट रनर-अप रहे प्रतीक सहजपाल को दर्शकों ने उनके ईमानदार और विनम्र रवैये के लिए सराहा।
 

विज्ञापन
Bigg Boss 15 first runner-up Pratik Sehajpal takes auto-rickshaw ride, video goes viral  Watch
प्रतीक सहजपाल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

टीवी जगत के लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 15 की विजेता जहां तेजस्वी प्रकाश रहीं वहीं प्रतीक सहजपाल ने फर्स्ट रनर-अप का खिताब जीतकर दर्शकों का दिल जीत लिया। इस शो का ग्रैंड फिनाले पिछले हफ्ते हुआ है लेकिन शो खत्म होने के बाद भी कई प्रतियोगी अभी तक सुर्खियों में बने हुए हैं। रियलिटी शो खत्म होने के बाद जहां एक तरफ तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा अपने रिश्ते और शादी की तैयारी को लेकर चर्चाओं में है, तो वहीं अन्य प्रतियोगी भी किसी ने किसी कारण से सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस शो में प्रतीक सहजपाल को दर्शकों ने उनके ईमानदार और विनम्र रवैये के लिए सराहा था। अब प्रतीक को हाल ही में ऑटो रिक्शे की सवारी करते हुए देखा गया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रतीक सहजपाल एमटीवी ऐस ऑफ स्पेस और एमटीवी लव स्कूल जैसे कई रियलिटी शो में भी भाग ले चुके हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई में ऑटो-रिक्शा की सवारी करते हुए देखा गया था। काली शर्ट और नीली ट्राउजर पहने प्रतीक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह ऑटो में बैठकर जाते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो में प्रतीक को वीडियो बनाने वाले पैपराजी से बात करते हुए देखा गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



इस वीडियो को विरल भयानी ने साझा किया है। जिस पर प्रतीक सहजपाल के फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं और उनकी सादगी को पसंद कर रहे हैं। 'बिग बॉस 15' में भी प्रतीक सहजपाल को यह कहते हुए सुना गया था कि वह वास्तविक दुनिया को बहुत याद कर रहे हैं। जब पैपराजी ने उन्हें अपना मुखौटा हटाने के लिए कहा तो वह शुरू में अनिच्छुक महसूस कर रहे थे, लेकिन अंत उन्होंने यह अनुरोध स्वीकार कर लिया। इस वीडियो को देखकर उनके प्रशंसक उनकी विनम्रता की सराहना कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, "वेरी डाउन टू अर्थ एंड स्वीट बॉय...लव यू प्रतीक भाई" वहीं दूसरे ने कमेंट किया "वह कितना प्यारा है"। एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, "वह वास्तव में विनम्र और अच्छा है। लोग उसे नकली कहते हैं लेकिन वह असली है।"
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed