फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14 Finale Live: रुबीना दिलैक ने ट्रॉफी पर किया कब्जा, दूसरे स्थान पर रहे राहुल वैद्य

Mon, 22 Feb 2021 12:22 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 22 Feb 2021 12:22 AM IST
खास बातें

  • बिग बॉस 14 रुबीना दिलैक जीतने में कामयाब रहीं।
  • रुबीना दिलैक को ट्रॉफी के साथ 35 लाख रुपये मिले।
  • राहुल वैद्य दूसरे स्थान पर रहे।
  • निक्की तंबोली तीसरे और अली गोनी चौथी स्थान पर रहे।

विज्ञापन
Bigg Boss 14 Grand Finale Live Updates
रुबीना दिलैक - फोटो : बिग बॉस 14

लाइव अपडेट

12:21 AM, 22-Feb-2021
टॉप 2 में राहुल वैद्य को पीछे छोड़कर रुबीना दिलैक ने ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है। 
11:57 PM, 21-Feb-2021
बिग बॉस ट्रॉफी जीतने की रेस से निक्की तंबोली बाहर हो गई हैं। इस तरह अब टॉप 2 में राहुल वैद्य और रुबीना दिलैक बचे हैं।
   
विज्ञापन
11:24 PM, 21-Feb-2021
पूरे शो के दौरान अली गोनी और राहुल वैद्य की दोस्ती देखने को मिली। शो में उन्होंने शोले फिल्म के गाने 'ये दोस्ती' पर डांस किया।
 
11:15 PM, 21-Feb-2021
बिग बॉस 14 के फेवरेट कपल अली गोनी और जैस्मिन भसीन ने एक डांस परफॉर्मेंस दी। दोनों ने रोमांटिक गानों पर डांस किया।
 
10:57 PM, 21-Feb-2021
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने हिट गाने ‘यमला पगला दीवाना’ पर डांस करते हुए शो में ग्रैंड एंट्री ली।
 
10:36 PM, 21-Feb-2021
सीजन 14 में हिस्सा ले चुकीं सोनाली फोगाट ने फिल्म मोहरा के गाने 'टिप टिप बरसा पानी' पर डांस किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:12 PM, 21-Feb-2021
बिग बॉस 14 जीतने वाले दावेदारों में अली गोनी मजबूत कंटेस्टेंट माने जा रहे थे लेकिन वह टॉप 3 में भी जगह नहीं बना पाए और शो से बाहर हो गए हैं। इस तरह टॉप 3 में रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य और निक्की तंबोली पहुंच गए हैं।
 
09:56 PM, 21-Feb-2021
पांचों फाइनलिस्ट में से राखी सावंत शो से बाहर हो गई हैं। शो में पहुंचे रितेश देशमुख ने कंटेस्टेंट के सामने ये ऑफर दिया कि सबसे पहले बजर बजाकर कोई भी 14 लाख रुपये लेकर बाहर हो सकता है। राखी सावंत सबसे पहले बजर बजाने में कामयाब रहीं।
09:44 PM, 21-Feb-2021
सलमान खान ने राखी सावंत को सरप्राइज दिया। राखी पूरे सीजन अपने पति रितेश की बातें करती रहीं। अब शो में अभिनेता रितेश देशमुख पहुंचे। राखी कहती हैं कि ‘लेकिन ये उनके पति नहीं हैं।‘  
 
09:16 PM, 21-Feb-2021
ग्रैंड फिनाले का आगाज हो चुका है। सलमान खान ने बताया कि दर्शकों के पास अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को वोट करने का एक और मौका है। दर्शक लाइव वोटिंग के दौरान वोट कर सकेंगे।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed