फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bhagya Lakshmi: This Zee TV show put on the occasion of Century Celebration this is what Aishwarya and Suchanti said

Bhagya Lakshmi: जी टीवी के इस शो ने लगाई सेंचुरी, सेलीब्रेशन के मौके पर ये बोले ऐश्वर्या और सुचंती

Wed, 01 Dec 2021 06:46 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 01 Dec 2021 06:46 PM IST
सार

जी टीवी पर प्रसारित होने वाले बालाजी टेलीफिल्म्स के नए धारावाहिक ‘भाग्य लक्ष्मी‘ ने अपने प्रसारण के 100 एपीसोड पूरे कर लिए हैं।

विज्ञापन
Bhagya Lakshmi: This Zee TV show put on the occasion of Century Celebration this is what Aishwarya and Suchanti said
भाग्य लक्ष्मी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

जी टीवी पर प्रसारित होने वाले बालाजी टेलीफिल्म्स के नए धारावाहिक ‘भाग्य लक्ष्मी‘ ने अपने प्रसारण के 100 एपीसोड पूरे कर लिए हैं। मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित जी टीवी का धारावाहिक ‘भाग्य लक्ष्मी‘ लक्ष्मी नाम की एक निस्वार्थ लड़की की कहानी है जिसके पास सीमित साधन हैं लेकिन अपनी जिंदगी के संघर्षों के बावजूद, वो अपनी जरूरतों से पहले हमेशा दूसरों की जरूरतों का ख्याल रखती है। शो में आ रहे रोमांचक उतार चढ़ावों से दर्शकों में भारी उत्सुकता और अब इस शो ने 100 एपिसोड्स भी पूरे कर लिए हैं। इसे लेकर शो के सभी कलाकारों और क्रू मेंबर्स ने खुलकर जश्न भी मनाया।

विज्ञापन

Bhagya Lakshmi: This Zee TV show put on the occasion of Century Celebration this is what Aishwarya and Suchanti said
भाग्य लक्ष्मी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शो की शूटिंग के दौरान देखने को मिला कि इसके सौ एपीसोड पूरे होने का पल पूरी टीम के लिए गर्व और सम्मान का पल जैसा रहा। इस मौके पर इन लोगों ने इस उपलब्धि का जश्न मनाया। शो के कलाकारों का मानना है कि यह धारावाहिक दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। उनके मुताबिक दर्शकों को उतार-चढ़ाव से भरी ऋषि और लक्ष्मी की कहानी बहुत पसंद आ रही है। शो की सेंचुरी पर इसके लीड स्टार्स ऐश्वर्या खरे और रोहित सुचंती की खुशी भी सातवें आसमान पर दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bhagya Lakshmi: This Zee TV show put on the occasion of Century Celebration this is what Aishwarya and Suchanti said
भाग्य लक्ष्मी - फोटो : सोशल मीडिया

दर्शकों के प्रति अपना आभार जताते हुए ऐश्वर्या खरे ने कहा, ‘‘भाग्य लक्ष्मी के दर्शकों और हमारे सभी फैंस से इतना प्यार पाकर बहुत अच्छा लग रहा है। हम दर्शकों के बेहद शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने इतने कम समय में इस शो को इतना प्यार दिया। लगता है मानो कल की बात हो, जब हम सब मिले थे और आज हम एक परिवार की तरह हो गए हैं।“

विज्ञापन

Bhagya Lakshmi: This Zee TV show put on the occasion of Century Celebration this is what Aishwarya and Suchanti said
भाग्य लक्ष्मी - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, अपना उत्साह जाहिर करते हुए रोहित सुचंती ने कहा, ‘‘भाग्य लक्ष्मी को जिस तरह का रिस्पॉन्स मिल रहा है, उसे देखकर मैं बेहद उत्साहित हूं। हमारी पूरी टीम दिन-रात मेहनत कर रही है और हमें दर्शकों का प्यार पाकर बहुत अच्छा लग रहा है। मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी वो इसी तरह हम पर अपना आशीर्वाद बनाए रखेंगे। हम इस पूरे सफर में आपका मनोरंजन करने का वादा करते हैं। 100 एपिसोड्स पूरे करना बड़ा सुखद एहसास है और मैं उम्मीद करता हूं कि आने वाले सालों में हमें ऐसी और उपलब्धियां हासिल होंगी।“

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed