फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   beyhad 2 episode update haldi ceremony of rudra and ananya

बेहद 2: घर की बनी 7 किलो हर्बल हल्दी से कंगन ने सबको दिया सरप्राइज

Tue, 28 Jan 2020 11:11 AM IST
भावना शर्मा मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 28 Jan 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
beyhad 2 episode update haldi ceremony of rudra and ananya
beyhad 2 - फोटो : amar ujala
लोकप्रिय टीवी शो 'बेहद 2' के आगामी ट्रैक में रुद्र की शादी अनन्या से होने वाली है। अपने बेटे की गोली खुद पर लेने के बाद एमजे ने रुद्र का विश्वास दोबारा जीत लिया है और अब वो रुद्र की शादी उसकी लंबे समय की दोस्त अनन्या से होते देखना चाहते हैं। जहां सभी लोग इस बात से खुश हैं और शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं, वहीं अनन्या ने हल्दी समारोह के लिए घर की बनाई हल्दी के साथ सभी को सरप्राइज़ देने का फैसला किया।
विज्ञापन


अनन्या और रुद्र की शादी के समारोह की शुरुआत उबटन की रस्म से होगी, और अनन्या इसे खास बनाना चाहती थीं। उन्होंने सोचा कि इस रस्म को यादगार और मस्ती भरा बनाने का सबसे अच्छा तरीका यह होगा कि हल्दी समारोह में थोड़ा रियल फ्लेवर जोड़ दिया जाए। अनन्या ने घर की बनी 7 किलो हर्बल हल्दी मंगवाई, जिसमें चंदन की मात्रा ज्यादा थी। चूंकि उनकी खुद की स्किन बहुत सेंसिटिव है तो वो चाहती थीं कि हल्दी से किसी की त्वचा को नुकसान ना हो। उन्होंने उबटन में चंदन की मात्रा ज्यादा रखी, जिसे ठंडक के लिए भी जाना जाता है।
विज्ञापन


 

इस शो में हो रही पहली रस्म को लेकर अपना उत्साह जाहिर करते हुए कंगन ने कहा, "अनन्या बहुत लंबे समय से रूद्र से प्यार करती हैं। रुद्र और अनन्या अपनी जिंदगी के हर अच्छे बुरे वक्त में एक दूसरे के साथ रहे हैं। अब चूंकि वे जिंदगी में एक कदम आगे बढ़ा रहे हैं तो मैं चाहती थी कि यह लम्हा सभी के लिए खास रहे। हल्दी की रस्म के लिए मैंने पूरी यूनिट को सरप्राइज देते हुए शूटिंग के लिए घर की बनी हल्दी मंगवाई । सेट पर हम हमेशा समारोह को कुछ ज्यादा ही उत्साह के साथ मनाते हैं क्योंकि सारी टीम एक परिवार की तरह है और सभी लोग मिलकर इसका लुत्फ उठाते हैं। मैंने चंदन की ज्यादा मात्रा वाली हल्दी बुलवाई ताकि यह सभी की स्किन को सूट कर सके। मैं सभी कुछ परफेक्ट चाहती थी।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed