फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   BB 18 Promo New Time God Rajat Dalal changed Bigg Boss 18 timeline nominate kashish kapoor karan veer mehra

BB 18 Promo: टाइम गॉड बनते ही रजत दलाल ने बदली 'बिग बॉस 18' की टाइमलाइन, नॉमिनेशन में हुआ बड़ा फेर बदल

Fri, 15 Nov 2024 06:06 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 15 Nov 2024 06:06 PM IST
सार

रजत दलाल 'बिग बॉस 18' के नए टाइम गॉड बन गए हैं। इसी के साथ वह इस हफ्ते की नॉमिनेशन की प्रक्रिया में बड़ा फेरबदल करते नजर आए हैं। 

विज्ञापन
BB 18 Promo New Time God Rajat Dalal changed Bigg Boss 18 timeline nominate kashish kapoor karan veer mehra
रजत दलाल-बिग बॉस 18 प्रोमो - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'बिग बॉस 18' की नॉमिनेशन प्रक्रिया इस हफ्ते की शुरुआत में हुई थी। कार्य समाप्त होने के बाद, रजत दलाल सहित कुल 7 प्रतियोगियों को शो से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया गया था। हालांकि, बिग बॉस ने 'वीकएंड का वार' से ठीक पहले एक बड़ा ट्विस्ट लाने का फैसला किया। टास्क जीतकर रजत दलाल घर के नए टाइम गॉड बन गए हैं और नवीनतम प्रोमो में एक विशेषाधिकार का उपयोग कर घर की टाइमलाइन बदलते नजर आ रहे हैं। रजत ने नॉमिनेटेड सदस्यों की सूची में बदलाव कर कुछ घरवालों को तगड़ा झटका दिया है। 

विज्ञापन

रजत दलाल ने बदली टाइमलाइन 

'बिग बॉस 18' के नए प्रोमो की शुरुआत रजत दलाल को एक विशेष शक्ति मिलने से होती है। रजत को 6 प्रतियोगियों को नॉमिनेट करने और नॉमिनेटेड सदस्यों की मौजूदा सूची में से एक प्रतियोगी को बचाने का अवसर मिलता है। बिग बॉस के निर्देश के बाद रजत, करण वीर मेहरा और कशिश कपूर को नॉमिनेट करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

करणवीर मेहरा और कशिश को दिया झटका

करणवीर मेहरा को नॉमिनेट करते हुए रजत दलाल कहते हैं कि मैंने उन्हें कोई भी काम करते हुए नहीं देखा है। वह असल में तीली मारने का ही काम करते हैं। यह सुनकर करणवीर दंग रह जाते हैं। वहीं, कशिश को नॉमिनेट करते हुए रजत कहते हैं कि मैंने उन्हें हमेशा शिल्पा जी के साथ बैठे देखा है, लेकिन टास्क में उन्होंने उनका नहीं मेरा साथ दिया। तो जो शख्स अपने दोस्त को धोखा दे सकता है मैं उसपे भरोसा नहीं कर सकता। 

Digvijay-Unnati: क्या अलग हो गईं दिग्विजय-उन्नति की राहें? बिग बॉस प्रतिभागी की गर्लफ्रेंड ने किया एलान

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


विज्ञापन

प्रोमो ने बढ़ाया उत्साह 

इस प्रोमो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा करते हुए कलर्स टीवी ने लिखा, 'रजत को मिला नॉमिनेट करने का पावर, देखिए किसकी जर्नी वो करेंगे ओवर। देखिए बिग बॉस18, सोम से शुक्र रात 10 बजे और शनिवार-रविवार 9:30 बजे, सिर्फ कलर्स और जियो सिनेमा ऑफिशियल पर।'
 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Update: अभिरा से अपना बच्चा छीनेगी रूही? परिवार के सामने आएगा अरमान और रोहित का सच

छह प्रतियोगियों पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार

इस बीच, रजत, करण वीर, कशिश, दिग्विजय राठी, चुम दरंग, श्रुतिका और तजिंदर बग्गा को पहली नॉमिनेशन प्रक्रिया के बाद एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट किया गया था। हालांकि, रजत के पास (उनके अलावा) एक प्रतियोगी को नॉमिनेशन से बचाने की शक्ति है तो इस तरह छह प्रतियोगी अभी भी खतरे में हैं। वीकएंड पर एक प्रतियोगी का पत्ता कटना तय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed