फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   barc trp week 9 2023 top 10 serial list anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin yrkkh imlie faltu

TRP Week 9: 'अनुपमा' के सिर फिर सजा टीआरपी का ताज, 'गुम है किसी के प्यार में' का रहा यह हाल

Sun, 12 Mar 2023 10:05 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 12 Mar 2023 10:05 AM IST
सार

टीआरपी की लिस्ट में पिछले साल से एक नंबर पर चलने वाले शो अनुपमा को उसका खोया ताज वापस मिल गया है। दरअसल सातवें हफ्ते में अनुपमा की जगह टॉप पर बिग बॉस 16 का फिनाले था।

विज्ञापन
barc trp week 9 2023 top 10 serial list anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin yrkkh imlie faltu
अनुपमा, गुम है किसी के प्यार में - फोटो : Social media

विस्तार

साल 2023 की नौवें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग बताने वाली बार्क रिपोर्ट आ गई है। सामने आई इस बार की रिपोर्ट ने एक बार फिर बाजी पलट दी है। इस बार की टीआरपी लिस्ट देखकर कहा जा सकता है कि एकबार फिर स्टारप्लस का शो अनुपमा फॉर्म में आ गया है। वहीं गुम है किसी के प्यार में और ये रिश्ता क्या कहलाता है की रेटिंग में भी पहले से सुधार देखने को मिला है। तो चलिए नौवें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट पर एक नजर डालते हैं और जानते हैं कि इस हफ्ते कौन-कौन से शो टॉप में रहे।

विज्ञापन

barc trp week 9 2023 top 10 serial list anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin yrkkh imlie faltu
अनुपमा, पाखी - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपमा
टीआरपी की लिस्ट में पिछले साल से एक नंबर पर चलने वाले शो अनुपमा को उसका खोया ताज वापस मिल गया है। दरअसल सातवें हफ्ते में अनुपमा की जगह टॉप पर बिग बॉस 16 का फिनाले था। रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' को इस सप्ताह 3.2 रेटिंग मिली, जो कि पिछले सप्ताह से कहीं ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

barc trp week 9 2023 top 10 serial list anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin yrkkh imlie faltu
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : social media

गुम है किसी के प्यार में
शो में इन दिनों होली का ट्रैक चल रहा है, जिसमें विराट सई को अपनी पत्नी समझ बैठा है। हालांकि, लोगों को सई का विराट के फिर से करीब आना खूब पसंद आ रहा है। गुम है किसी के प्यार में को इस सप्ताह 2.7 रेटिंग हासिल हुई है।

विज्ञापन

barc trp week 9 2023 top 10 serial list anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin yrkkh imlie faltu
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : Social Media

ये रिश्ता क्या कहलाता है
पिछले 13 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की रेटिंग में सुधार देखने को मिला है। पांचवें नंबर पर पहुंच गया यह शो इस हफ्ते तीसरे नंबर पर है। इस वक्त शो में अभिमन्यु का एक्सीडेंट हो गया है और मंजरी उसका इल्जाम अक्षरा के सिर पर मढ़ देती है। इस शो को 2.5 की रेटिंग हासिल हुई है। 

barc trp week 9 2023 top 10 serial list anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin yrkkh imlie faltu
इमली - फोटो : Social media

इमली
'इमली' की टीआरपी पर इसबार कुछ खास असर नहीं दिख रहा है। इस हफ्ते शो को 2.4 रेटिंग ही हासिल हुई है, जबकि 'इमली' में चीनी का सच सबके सामने आ चुका है।

barc trp week 9 2023 top 10 serial list anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin yrkkh imlie faltu
फाल्तू - फोटो : सोशल मीडिया

फाल्तू
निहारिका चौकसे का टीवी शो फालतू की रेटिंग में भी सुधार देखने को मिला है। आठवें नंबर पर पहुंच चुका यह शो इस हफ्ते पांचवें नंबर पर पहुंच गया है। 'फालतू' को 2.2 रेटिंग हासिल हुई है, जो कि पिछले सप्ताह के मुकाबले ज्यादा है।

barc trp week 9 2023 top 10 serial list anupamaa ghum hai kisikey pyaar meiin yrkkh imlie faltu
पांड्या स्टोर - फोटो : इंस्टाग्राम
पांड्या स्टोर
टीआरपी लिस्ट में 'पंड्या स्टोर' पांचवें नंबर पर था। इस शो को काफी अच्छी रेटिंग मिल रही थी, लेकिन इस सप्ताह यह शो टॉप 5 की रेस से बाहर नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed