TRP WEEK 16: ट्रोलिंग के बाद भी 'अनुपमा' के सिर सजा नंबर वन का ताज, टॉप 5 से 'इमली' का नामों-निशान गायब
ब्रॉडकास्ट ऑडिएंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क ने 16वें हफ्ते की रेटिंग जारी कर दी है।
विस्तार
रंजन शाही का यह शो हर बार की तरह इस हफ्ते भी सभी टीवी सीरियल पर भारी पड़ा है। टीआरपी लिस्ट में पहले स्थान पर पॉपुलर टीवी सीरियल 'अनुपमा' ही इसबार भी काबिज है। शो की स्टोरी और ट्विस्ट फैन्स का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। पिछले साल से शो लगातार टॉप पर बना हुआ है। शो के इंप्रेशंस भी वहीं बने हुए हैं, जहां पिछले हफ्ते थे। हालांकि, शो को सोशल मीडिया पर खासा ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ रहा है, लेकिन फैंस का प्यार उस ट्रोलिंग पर भारी पड़ रहा है। इस हफ्ते शो को 2.7 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।
ये रिश्ता क्या कहलाता है
स्टार प्लस पर पिछले कई वर्षों से प्रसारित हो रहा शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' दूसरे नंबर पर है। शो में अभिमन्यु और अक्षरा का अंदाज के बीच की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इस समय शो की कहानी लोगों को भावुक भी कर रही है। इस हफ्ते शो 2.2 मिलियन इम्प्रेशंस मिले हैं।
गुम है किसी के प्यार में
तीसरे स्थान पर एक बार फिर स्टार प्लस का शो 'गुम है किसी के प्यार में' है। यह शो काफी लंबे समय से टीआरपी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर था, लेकिन अब पिछले तीन-चार हफ्तों से यह तीसरी पोजीशन पर खिसक गया है। शो में नील भट्ट, आयशा सिंह, ऐश्वर्या शर्मा मुख्य किरदार में है। शो की कहानी दिन-ब-दिन और घुमावदार होती जा रही है।
फाल्तू
स्टार प्लस का सीरियल 'फाल्तू' इस बार भी चौथे स्थान पर है। दर्शकों को फाल्तू की कहानी इन दिनों खूब भा रही है, उसी का नतीजा है कि सीरियल बीते कई हफ्तों से लगातार चौथी पोजीशन पर ही बना हुआ है। हालांकि, शो के स्थान में सुधार नहीं हुआ है। लेकिन गिरावट भी दर्ज नहीं की गई है, जो अच्छी बात है। इस बार सीरियल को 1.8 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।Vivek Agnihotri: 'सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं', विवेक ने गंभीर आरोपों साथ ठुकराया फिल्मफेयर नामांकन
पंड्या स्टोर
स्टार प्लस के शो 'पंड्या स्टोर' ने अपनी पोजिशन में सुधार किया है। इस बार यह शो पांचवे स्थान पर है। इसके इम्प्रेशंस में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। पिछले हफ्ते इमली पांचवे स्थान पर था, जो इस बार टॉप 5 से ही बाहर हो गया है। शो में इन दिनों कृष की शादी का ट्रैक चल रहा है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
Salman Khan: फैन की इस हरकत पर गुस्साए भाईजान, बॉडीगार्ड शेरा ने दिया जोरदार धक्का, वीडियो वायरल
यहां देखें कौन से स्थान पर रहे बाकी शोज:
| सीरियल का नाम | व्यूअरशिप इम्प्रेशन्स (मिलियन) | |
| 6. | ये है चाहतें | 1.6 |
| 7. | इमली | 1.6 |
| 8. | तारक मेहता का उल्टा चश्मा | 1.4 |
| 9. | कुंडली भाग्य | 1.4 |
| 10. | भाग्य लक्ष्मी | 1.4 |