फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   bang bang not pramote on bigg boss

बिग बॉस से दूर ही रहेंगे ऋतिक और कैटरीना

Sat, 20 Sep 2014 03:41 PM IST
Updated Sat, 20 Sep 2014 03:41 PM IST
विज्ञापन
bang  bang not pramote on bigg boss

कहा जा रहा है कि इस बार ऋतिक ने यह फैंसला लिया है कि वह टीवी के किसी भी रियलिटी शो में अपनी फिल्म 'बैंग बैंग' का प्रोमोशन नहीं करेंगे। सूत्रों की माने तो ऋतिक ने ऐसा इसलिए लिया है, क्योंकि उन्हें अपनी फिल्म पर पूरा भरोसा है। उनका मनना है कि फिल्म के लिए इतनी मेहनत की गई है, कि इसे किसी भी रियलिटी शो में जाकर प्रोमोट करने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि यह फैंसला फिल्म के सशक्त फिल्मांकन को ध्यान में रख कर किया गया है। प्रोडक्शन हाउस के करीबी एक सूत्र ने बताया, "किसी भी रियलिटी शो में फिल्म के उसी माहौल को बनाना मुश्किल होगा। साथ ही यह सिर्फ ऋतिक का फैंसला नहीं है, बल्कि फिल्म से जुड़ा हर व्यक्ति इस बात से सहमत है।"
विज्ञापन

बिग बॉस भी नहीं

bang  bang not pramote on bigg boss

इस बारे में फ़िलहाल तो ऋतिक से बात नहीं हो पाई है लेकिन उन्होंने फिल्म के तीसरे पोस्टर रिलीज के मौके पर कहा था, "यह हम सभी के द्वारा सोच समझकर लिया गया निर्णय है, कि फिल्म को किसी भी रियलिटी शो में प्रोमोट करने की जरूरत ही नहीं है।

भाग्यवश इसके ट्रेलर और टीजर ने ही एक बहुत बड़ा प्रभाव पैदा किया है, और फिल्म को लेकर बेहद उत्साह है। इसे अपनी योग्यता के आधार पर अच्छा काम करना चाहिए। हमें अपने प्रोडक्ट पर पूरा यकीन है और इसीलिए हम रियलिटी शो में बेचीं जाने वाली इस भेड़ चाल से बचना चाहते हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed