{"_id":"67a458c2-a612-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"arvind-swami-to-appear-on-tamil-version-of-kbc","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबीसी के तमिल संस्करण में हिस्सा लेंगे अरविंद स्वामी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
केबीसी के तमिल संस्करण में हिस्सा लेंगे अरविंद स्वामी
चेन्नई/आईएएनएस
Updated Tue, 16 Apr 2013 02:51 AM IST
विज्ञापन
कमल हासन के बाद अब अरविंद स्वामी 'कौन बनेगा करोड़पति' के तमिल संस्करण 'नीनगलुम वेल्लालम ओरू कोडी' (एनवीओके) में हिस्सा लेंगे। इस शो के मेजबान प्रकाश राज हैं।
विज्ञापन
अरविंद स्वामी ने ट्विटर पर लिखा, "एनवीओके में भाग लेने का सुखद एहसास हो रहा है। संभव है मैं कम बोलूं। मैं परोपकारी कार्य के लिए हिस्सा ले रहा हूं। अभिनेता विजय, प्रकाश और टीम को शुक्रिया।"
विज्ञापन
कमल हासन की तरह अरविंद ने भी अपनी पुरस्कार राशि को परोपकारी कार्य के लिए दान करने का निर्णय लिया है।
कमल हासन ने 23 मार्च को प्रसारित कड़ी में हिस्सा लिया था। हासन ने 50 लाख रुपये जीते थे, जिसे उन्होंने एक संगठन 'पेट्रल थान पिलाया' को दान कर दिया था। यह संगठन एचआईवी संक्रमित बच्चों की देखरेख करता है।
विज्ञापन
एनवीओके का यह दूसरा संस्करण है। पहले संस्करण की मेजबानी तमिल अभिनेता सूर्या ने की थी।