Archana Gautam: एमसी स्टैन को अर्चना गौतम ने बताया डबल स्टैंडर्ड, बोलीं- उसने अब्दू का इस्तेमाल किया
अर्चना गौतम ने एमसी स्टैन और अब्दू रोजिक की लड़ाई पर रिएक्ट करते हुए कहा है कि एमसी स्टैन डबल स्टैंडर्ड है।
विस्तार
बिग बॉस 16 शो के कंटेस्टेंट लगातार खबरों में बने हुए हैं। बीते काफी दिनों से बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्टैन और अब्दू रोजिक के बीच लड़ाई को लेकर चर्चा हो रही है। दोनों ही कलाकारों की दोस्ती को शो में काफी पसंद किया जाता था। हालांकि शो खत्म होने के बाद से लगातार इनके बीच लड़ाई झगड़े को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। वहीं, अब इस पर अर्चना गौतम ने भी रिएक्ट किया है और उन्होंने एमसी स्टैन को मतलबी बताया है।
अर्चना ने एमसी स्टैन को डबल स्टैंडर्ड कहा है
एक रिपोर्ट के मुताबिक अर्चना ने कहा है कि एक पॉलिटिशियन के रूप में, मुझे किसी से कोई डर नहीं लगता है कि मेरी छवि क्या दिख रही है। मैंने शो में लोगों की असलियत देखी है। मैं ईमानदार रही हूं। इसलिए ही मेरे फैंस ने हमेशा मेरा साथ दिया है। कम से कम मैं मंडली गैंग की तरह साजिश नहीं रच रही थी। एमसी स्टैन, जिसने अब्दू से दोस्ती की, फॉलोअर्स बनाने के लिए सिंपैथी दिखाई और अब शो खत्म होने के बाद वह अब्दू से लड़ रहा है, जो कि डबल स्टैंडर्ड है।
Ayushmann khurrana: अमेरिका के टूर पर निकलेंगे आयुष्मान खुराना, आठ शहरों में आयोजित करेंगे म्यूजकि इवेंट
खतरों के खिलाड़ी में नजर आ सकती हैं अर्चना
आपको बता दें कि अर्चना गौतम साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ पंजाबी म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं, जिससे अर्चना ने अच्छी पहचान हासिल की है। साथ ही उन्होंने विवादित शो बिग बॉस 16 से भी खूब पॉपुलैरिटी हासिल की है। शो के दौरान उनके और एमसी स्टैन के बीच अक्सर लड़ाई और झगड़े देखने को मिलते थे। खबरों के मुताबिक अर्चना और एमसी स्टैन रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आएंगे। इस शो में शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी के हिस्सा लेने की बात भी कई बार सामने आ चुकी है।
KKBKKJ: सलमान खान से पहले अक्षय कुमार को ऑफर हुई थी 'किसी का भाई किसी की जान', इस वजह से भाईजान को मिली फिल्म