फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Ankush Arora got injured by knife while shooting

'ये वादा रहा' की शूटिंग के वक्त चोटिल हुए अंकुश अरोड़ा

Tue, 05 Apr 2016 05:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 05 Apr 2016 05:05 PM IST
सार

  • शूटिंग करते करते चल गया असली चाकू।
  • हीरोइन को बचाने की कर रहे थे एक्टिंग।
  • अस्पताल में चढ़ाया गया ग्लूकोज।

विज्ञापन
Ankush Arora got injured by knife while shooting

विस्तार

टीवी पर कई एक्टर्स देखे होंगे जो अपने दृश्यों में वास्तविकता लाने के लिए एक कदम आगे जाकर परफॉर्मेंस देते हैं लेकिन कभी-कभी उन्हें इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। हाल ही में युवा और जोशीले एक्टर अंकुश अरोड़ा के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ।

विज्ञापन


ज़ी टीवी के पॉपुलर प्राइमटाइम ड्रामा 'ये वादा रहा' में एक दृश्य की शूटिंग के दौरान उन्होंने असली चाकू का इस्तेमाल किया जिससे उन्हें चोट लग गई और उन्हें छह टांके लगाए गए। अंकुश ने बताया, ‘‘हम लोग इस दृश्य की शूटिंग कर रहे थे जहां मेहेर (अंकिता शर्मा) आत्महत्या करने की चेतावनी देती हैं। उनके हाथ में एक चाकू होता है और मैं उनसे यह छुड़ाने की कोशिश करता हूं।

विज्ञापन

अस्पताल में लगे छह टांके

Ankush Arora got injured by knife while shooting

उन्होंने बताया,''यह सीन करते हुए मैं भूल ही गया कि उनके हाथ में असली चाकू है और वह भी इसे मजबूती से पकड़े हुए थीं। इससे मेरे हाथ में गहरा कट गया। इसके बाद प्रोडक्शन के सदस्य मुझे तुरंत अस्पताल ले गए जहां मुझे ग्लूकोज की बोतल लगाई गई और मेरे हाथ में छह टांके लगाए गए।

तीन घंटे बाद मुझे कुछ बेहतर लगा और मैं शूटिंग पर दोबारा लौट आया, हालांकि टांके सूखने में अभी कुछ दिन और लगेंगे। कभी-कभी हम एक्टर्स परफेक्शन लाने के लिए अपने सीन में इतना डूब जाते हैं कि हम सावधानी बरतना भूल जाते हैं। मुझे इस बात की खुशी है कि मेरी वजह से शूटिंग प्रभावित नहीं हुई और हम लोग अपना शेड्यूल पूरा कर सके।'' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed