फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Ankita Lokhande looked like a new bride on Makar Sankranti wearing white jewelery with green sari

Ankita Lokhande: मकर संक्रांति पर नई दुल्हन की तरह सजी दिखीं अंकिता लोखंडे, हरे रंग की साड़ी के साथ पहनी सफेद ज्वैलरी

Sat, 15 Jan 2022 05:56 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 15 Jan 2022 05:56 PM IST
सार

अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो उनकी पहली मकर संक्रांति के सेलिब्रेशन की है। इस वीडियो में काफी सारी तस्वीरों को शामिल किया गया है। 

विज्ञापन
Ankita Lokhande looked like a new bride on Makar Sankranti wearing white jewelery with green sari
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री अंकिता लोखंडे अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी करके अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर चुकी हैं। अंकिता शादी के बाद अपने हर दिन को खास बनाने की कोशिश कर रही हैं। 14 जनवरी को मकर संक्रांति थी। शादी के बाद अंकिता लोखंडे की ये पहली मकर संक्रांति थी और इसी वजह से एक्ट्रेस ने इस दिन को काफी अच्छे से सेलिब्रेट किया। अंकिता लोखंडे ने अपनी पहली मकर संक्रांति अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट की। इस मौके पर अंकिता लोखंडे नई नवेली दुल्हन की तरह सजी-धजी नजर आईं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर मकर संक्रांति सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह काफी खुश नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

Ankita Lokhande looked like a new bride on Makar Sankranti wearing white jewelery with green sari
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

अंकिता लोखंड ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे काफी सुंदर तस्वीरों को जोड़कर बनाया गया है। इस वीडियो की शुरुआत अंकिता लोखंडे की तस्वीर से होती है। एक्ट्रेस नई नवेली दुल्हन की तरह सजकर बैठी हुई हैं। इसके बाद अंकिता और उनके परिवार की तस्वीरों को शामिल किया गया है। वहीं, एक तस्वीर में अंकिता धनुष से बाड़ चलाती नजर आ रही हैं। इसके आगे की एक तस्वीर में अंकिता पतंग भी उड़ा रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Ankita Lokhande Jain (@lokhandeankita)

विज्ञापन
विज्ञापन

Ankita Lokhande looked like a new bride on Makar Sankranti wearing white jewelery with green sari
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

अंकिता लोखंडे के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने पैठणी साड़ी पहनी हुई है। इसके साथ अंकिता ने व्हाइट ज्वैलरी को पेयर किया है, जिसमें लाल कलर के स्टोन लगे हुए हैं। एक्ट्रेस की ज्वैलरी उनके लुक को चार-चांद लगाने का काम कर रही है। इन तस्वीरों के साथ अंकिता लोखंडे ने कैप्शन मराठी भाषा में लिखा है। कैप्शन के आखिरी में अंकिता ने अंग्रेजी में लिखा, ‘मिस्टर और मिसेस जैन की तरफ से हैप्पी मकर संक्रांति।’ अंकिता का ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

विज्ञापन

Ankita Lokhande looked like a new bride on Makar Sankranti wearing white jewelery with green sari
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : इंस्टाग्राम

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने 14 दिसंबर 2021 को शादी रचाई थी। शादी के बाद से ही अंकिता अपने पति विक्की जैन संग कई रोमांटिक तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रही हैं। कुछ समय पहले अंकिता ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपने पति विक्की जैन संग समुद्र किनारे मस्ती करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामा हुआ है और समुद्र की लहरों का आनंद ले रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed