फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Ankita Lokhande Angry On paparazzi Due To Bad Behavior

पैपराजी पर आग-बबूला हुईं अंकिता लोखंडे, सुनाई खरी-खोटी; जानिए क्या है पूरा मामला?

Sat, 20 Dec 2025 11:49 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 20 Dec 2025 11:49 AM IST
सार

Ankita Lokhande Angry On Paparazzi: अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन का पैपराजी से रिलेशन काफी अच्छा रहा है। दोनों हंसी-खुशी पैपराजी को पोज देते हैं। लेकिन हाल ही में अंकिता लोखंडे पैपराजी पर जमकर नाराज हुईं। 

विज्ञापन
Ankita Lokhande Angry On paparazzi Due To Bad Behavior
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani

विस्तार

अंकिता लोखंडे ने शुक्रवार को यानी 19 दिसंबर को अपना 41वां जन्मदिन मनाया। एक्ट्रेस ने अपने करीबी दोस्तों और फैमिली मेंबर्स के साथ बर्थ डे सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस के बर्थ डे सेलिब्रेशन के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इन्हीं वायरल वीडियो में से एक वीडियो में वह पैपराजी पर गुस्सा हाे रही हैं। आखिर अपने बर्थ डे सेलिब्रेशन के मौके पर वह पैपराजी पर क्यों भड़क गईं, जानिए। 

विज्ञापन


गुस्से से लाल हुआ अंकिता लोखंडे का चेहरा
अंकिता लोखंडे एक वायरल वीडियो में अपने पति और एक्टर विक्की जैन के साथ पैपराजी को बर्थ डे सेलिब्रेशन के बाद पोज देती दिखीं। लेकिन इस दौरान उन्होंने पैपराजी को डांटा। वह कहती हैं, ‘तुम लोग अंदर क्यों आए? ऐसा नहीं करना चाहिए।’ दरअसल, कुछ पैपराजी ने अंकिता लोखंडे के बर्थ डे सेलिब्रेशन में जबरदस्ती घुसने की कोशिश की। जहां इवेंट हो रहा था, वहां अंदर जाने की कोशिश की। इस बात से अंकिता और उनके पति विक्की जैन काफी नाराज नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


जन्मदिन से पहले भी अंकिता और विक्की जैन खबरों में बने रहे? 
अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन पिछले दिनों एक मुश्किल में फंस गए थे। दरअसल, कुछ दिन पहले इस कपल ने अपनी शादी की चौथी सालगिरह मनाई थी। लेकिन इसी बीच उनके परिवार से जुड़े कारोबारी ठिकानों पर GST विभाग की छापेमारी हुई। प्रारंभिक जांच में GST अधिकारियों को टैक्स इनपुट में गड़बड़ी और लेन-देन में अनियमितताओं का संदेह हुआ था। अभी भी इस मामले की जांच जारी है। 

अंकिता लोखंडे का करियर फ्रंट 
अंकिता लोखंडे ने अपने पति के साथ कुछ रियलिटी शो में काम किया है। इस लिस्ट में 'लाफ्टर शेफ 2' शामिल रहा। दोनों ने बिग बॉस रियलिटी शो भी साथ किया। अंकिता और विक्की यूट्यूब पर भी एक व्लॉग चैनल चलाते हैं, जिसमें अपनी लाइफ दिखाते हैं। अंकिता के एक्टिंग करियर की बात करें तो वह साल 2024 में फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' में रणदीप हुड्डा के अपोजिट नजर आई थीं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed