Kaun Banega Crorepati: 'जहां अक्ल है, वहां अकड़ है..', 11 अगस्त से शुरू होगा 'कौन बनेगा करोड़पति' का नया सीजन
क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी)’ नए सीजन के साथ शानदार वापसी के लिए तैयार है। इस बार भी शो को अमिताभ बच्चन होस्ट करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
प्रोमो में नजर आई नॉलेज की ताकत
सोनीटीवी ऑफिशियल के इंस्टाग्राम पेज पर शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का एक प्रोमो शेयर किया गया। जिसमें एक अमीर आदमी एक गरीब आदमी का मजाक बनता है। अपने कारपेट से पैर हटाने के लिए कहता है। इस पर वह आदमी जानकारी देता है कि यह कारपेट ऐसे मटीरियल का बना है, जो गंदा नहीं होता है। इसके बाद वह कहता है, ‘हमारे भदौयी में भी कारपेट बनते हैं, आपको भेजते हैं और उस आदमी के हाथ में कुछ पैसे रख देता है।’ फिर एंट्री होती है, अमिताभ बच्चन की, वह कहते हैं, ‘अक्ल है तो अकड़ है।’
विजय दीनानाथ चौहान के अंदाज में दिखे अमिताभ
आगे प्रोमो में अमिताभ बच्चन ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के नए सीजन के टेलीकास्ट होने की तारीख बताते हैं। मगर यह बात वह विजय दीनानाथ चौहान के अंदाज में कहते हैं। यह चर्चित किरदार अमिताभ बच्चन ने फिल्म 'अग्निपथ' में निभाया था। दर्शकों को अमिताभ बच्चन का यह अंदाज काफी पसंद आया। यूजर्स ने अमिताभ बच्चन के लिखा, ‘सुपर सर।’
ये खबर भी पढ़ें: Amitabh Bachchan: अभिषेक बच्चन की 'दस' के 20 साल पूरे होने पर बिग बी का रिएक्शन, बोले- मैं गारंटी देता हूं...
कई सीजन होस्ट कर चुके हैं अमिताभ बच्चन25 साल पहले यह क्विज शो टीवी पर आया था। तब से अमिताभ बच्चन ही इसे होस्ट कर रहे हैं। बीच में शाहरुख खान ने भी एक सीजन होस्ट किया। मगर दर्शकों को अमिताभ बच्चन ही इस शो में पसंद आते हैं। वह प्रतियोगियों को शो के दौरान काफी मोटिवेट करते हैं। फैंस के कहने पर अपने करियर से जुड़े किस्से भी अक्सर सुनाते हैं।