{"_id":"66e12794f663435b94070c9c","slug":"amitabh-bachchan-opened-up-on-his-relationship-with-younger-brother-ajitabh-bachchan-on-kbc-16-set-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"KBC 16: 'हम अक्सर लड़ते थे तो एक-दूसरे को ब्लैकमेल करते थे', बिग बी ने बताया कैसा है भाई अजिताभ के साथ रिश्ता?","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
KBC 16: 'हम अक्सर लड़ते थे तो एक-दूसरे को ब्लैकमेल करते थे', बिग बी ने बताया कैसा है भाई अजिताभ के साथ रिश्ता?
Wed, 11 Sep 2024 10:46 AM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 11 Sep 2024 10:46 AM IST
सार
आगे अमिताभ से उनके छोटे भाई अजिताभ के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया। अमिताभ ने खुलासा किया कि वे बाकी भाई-बहनों की तरह एक सामान्य भाई-बहन का रिश्ता साझा करते हैं।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन, अजिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan
विस्तार
अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति 16' के साथ एक दिल छू लेने वाला पल साझा किया। हाल ही में, एक एपिसोड में कैंसर से पीड़ित अक्षय ने अपनी कहानी सुनाई। कैंसर के अपने सफर के बारे में बताते हुए अक्षय की आंखों में आंसू आ गए, अमिताभ बच्चन ने तुरंत उन्हें सांत्वना दी, अस्पताल में बार-बार जाने के अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने छोटे भाई अजिताभ के साथ अपने रिश्ते पर भी खुलकर बात की है।
अक्षय ने सुनाई आपबीती
हॉट सीट पर बैठने के बाद अक्षय ने अपनी कहानी शेयर करते हुए कहा, "2018 में मुझे कैंसर का पता चला । 1-2 साल तक इलाज चला... मुझे कीमोथेरेपी सेशन और सर्जरी भी करानी पड़ी। जब मेरे दोस्त कॉलेज जा रहे थे, तब मैं अस्पताल में था। यह एक कठिन लड़ाई थी, लेकिन जीवन बदलने वाला अनुभव था। आपके सामने बैठा हूं। मैंने भी अस्पताल के कई चक्कर लगाए हैं, लेकिन सभी के आशीर्वाद से मैं स्वस्थ होकर बाहर आया हूं। और आपके दोस्तों के बारे में परेशान होने का कोई कारण नहीं है।"
बिग बी ने भाई के साथ रिश्ते का किया खुलासा
आगे अमिताभ से उनके छोटे भाई अजिताभ के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया। अमिताभ ने खुलासा किया कि वे बाकी भाई-बहनों की तरह एक सामान्य भाई-बहन का रिश्ता साझा करते हैं। उन्होंने कहा, ''हमने एक-दूसरे के साथ कई राज साझा किए, जिन्हें हम अपने माता-पिता के साथ साझा नहीं कर सके। हालांकि, हम अक्सर लड़ते थे और एक-दूसरे के राज अपने माता-पिता को बताने की धमकी देकर एक-दूसरे को ब्लैकमेल करते थे।''
विज्ञापन
केबीसी 16 का सेट हुआ गुलजार
बचपन के इस किस्से को साझा करते हुए बिग बी जोर से हंस पड़े और वहां बैठी ऑडियंस भी हंसने लगी। बता दें कि अमिताभ बच्चन का' कौन बनेगा करोड़पति 16' 12 अगस्त 2024 को लॉन्च हुआ। इसका प्रसारण सोनी टीवी पर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे किया जा रहा है।