Bigg Boss 16: अर्चना गौतम ने सीधा 'बिग बॉस' से लिया पंगा, दी धमकी तो पूरे घर को मिला यह खतरनाक दंड
अर्चना गौतम ने सीधा 'बिग बॉस' से पंगा लिया है, जिसके बाद 'बिग बॉस' के गुस्से का शिकार पूरा घर हुआ है। अर्चना की वजह से घरवालों का आधा राशन चला गया। यह सब कैसे हुआ? आइए आपको बताते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' का सीजन 16 साल चल रहा है, जिसमें सबसे ज्यादा बवाल अर्चना गौतम मचा रही हैं। अर्चना घर की इकलौती ऐसी सदस्य हैं जो रोजाना किसी ने किसी बात पर हंगामा मचा देती हैं। उन्होंने शो में नजर आ रहे हर कंटेस्टेंट को छेड़ा है। लेकिन अब अर्चना गौतम ने सीधा 'बिग बॉस' से पंगा ले लिया, जिसके बाद 'बिग बॉस' के गुस्से का शिकार पूरा घर हुआ है।
सोने पर इन चार को मिला दंढ
यह बात हर कोई जानता है कि 'बिग बॉस' में दिन में सोना सख्त मना है लेकिन फिर भी कंटेस्टेंट्स शो में अक्सर सोते हुए नजर आ जाते हैं। लेकिन इस बार अर्चना गौतम, सौंदर्या शर्मा, प्रियंका चौधरी और अंकिता गुप्ता फंस गए। कई बार कुकड़ू कु की आवाज आने के बाद भी जब यह चारों कंटेस्टेंट्स उठते नहीं हैं तब 'बिग बॉस' इन चारों को सजा देते हैं और सभी घरवालों को कहते हैं कि जब तक बजर नहीं बजता है तब तक इन चारों पर एक-एक करके घर के सभी सदस्य पानी फेंकते रहेंगे। सौंदर्या, प्रिंयका और अंकिता यह सजा मान लेते हैं लेकिन अर्चना ऐसा नहीं करतीं।
अर्चना की वजह से मिली सबको सजा
अर्चना गौतम पानी में भीगने से साफ मना कर देती हैं। वह घर के राजा शिव को साफ कहती हैं कि वह 'बिग बॉस' की यह बात नहीं मानेंगी। फिर वह कहती हैं कि अगर गरम पानी आता है तो वह यह सजा मान लेंगी। इसके बाद अर्चना गौतम 'बिग बॉस' पर अपना गुस्सा निकालती हैं। वह कहती हैं कि 'बिग बॉस' को मैं बताऊंगी। जब निमृत, साजिद या अब्दु सोते हैं तब वह नहीं देखते हैं। मेरे समय पर इनको दिखता है।
बिग बॉस ने छीना आधा राशन
अर्चना गौतम की बात पर 'बिग बॉस' भी भड़क उठते हैं और फिर वह पानी वाली इस सजा को रद्द कर देते हैं। साथ ही वह पूरे घर को सजा देने की बात करते हैं। 'बिग बॉस' राजा शिव समेत घर के बाकी लोगों का आधा राशन ले लेते हैं। घरवालों को मिली इस सजा के बाद शो में खूब बवाल देखने को मिलता है। शिव ठाकरे अर्चना को जमकर कोसते हैं।