{"_id":"090bf2a0-65fa-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"akshay-to-enter-punar-vivaah","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पुनविर्वाह' का नया ड्राइवर अक्षय डोगरा ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'पुनविर्वाह' का नया ड्राइवर अक्षय डोगरा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 24 Jan 2013 01:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आपने यह सोचा हो कि यह इश्कजादे का अर्जुन कपूर है तो दोबारा देखिए, यह वह नहीं है..... यह युवा है अक्षय डोगरा, जो आपको जल्द ही जी टीवी के 'पुनर्विवाह' में सिन्धिया परिवार के नए खुबसूरत ड्राइवर के रूप में दिखाई देगा।
विज्ञापन
अक्षय के आने से कहानी में एक नया मोड़ भी आ जाएगा। दरअसल, परिवार के लिए अक्षय का नए ड्राइवर के रूप अचानक आने के साथ ही संयोग से यश (गुरमीत चौधरी ) और आरती (कृतिका सेंगर ) के लड़के अंश का अपहरण भी हो जाता है।
विज्ञापन
अंश का अपहरण दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देगा कि अंश के गायब हो जाने का अक्षय के साथ क्या संबंध है।
क्या उसके परिवार का ही कोई सदस्य अंश के अपहरण के लिए इस नए ड्राइवर से मिला हुआ है? क्या यह यश और आरती के संबंधों को तोडऩे के लिए किया जा रहा कोई षड्यंत्र है? यह तो अब वक्त ही बताएगा।
विज्ञापन
वहीं अक्षय डोगरा अपने इस नए रोल को लेकर उत्साहित हैं। उनका कहना है कि 'जीटीवी के साथ काम करके मैं बेहद खुश हूं। यह शो के नायक गुरूमीत चौधरी जिसका मैं अभिनेता के रूप में बेहद सम्मान करता हूं उसके समानांतर भूमिका है। इस भूमिका में कई रहस्यमयी आयाम हैं। यह ग्रे शेड वाला पात्र है। इसके गुप्त इरादों तथा गहरे रहस्य के बारे में बाद में पता चलेगा। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को मेरा काम पसंद आएगा।'