Aamir Ali: एक्स वाइफ संजीदा शेख के शुभचिंतक बने आमिर अली, बोले- आपकी सारी खुशियों की...
टीवी एक्टर आमिर अली अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। हाल ही में, उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी एक्स वाइफ संजीदा शेख को लेकर प्यारा संदेश दिया है।
विस्तार
टीवी एक्टर आमिर अली अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर मीडिया की सुर्खियों में छाए रहते हैं। अभिनेता हाल ही में पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर बॉलीवुड एक्ट्रेस स्टारर वेब सीरीज‘द ट्रायल- प्यार, कानून, धोखा’में नजर आए थे। आमिर ने साल 2012 में जानी-मानी संजीदा शेख से शादी रचाई थी। हालांकि, उनका यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल पाया और साल 2022 इनका तलाक हो गया।
तलाक के बाद भी दोनों एक-दूसरे के शुभचिंतक बने हुए हैं। अक्सर उन्हें एक-दूसरे की तारीफ करते देखा जाता है। वहीं, एक बार आमिर ने अपनी एक्स वाइफ संजीदा के लिए प्यारा का मैसेज किया है। दरअसल, एक मीडिया संस्थान को दिए गए इंटरव्यू में एक्टर से कुछ स्टार्स को क्विक नेम देने के लिए कहा गया था।
इमरान खान का नाम आने पर आमिर ने कहा, 'प्यार मेरे भाई।' सोनम कपूर के लिए एक्टर ने 'क्वीन' कहा और रागिनी खन्ना को 'लाइववायर' भी कहा। वहीं एक्स वाइफ संजीदा का नाम लिए जाने पर आमिर के जवाब ने ध्यान खींचा। दरअसल आमिर से पूछा गया था कि संजिदा का नाम सुनकर उनके दिमाग में क्या आता है तो उन्होंने कहा, "आपकी सारी खुशियों की कामना करता हूं।''
वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर अली हाल ही में वेब सीरीज ‘द ट्रायल' में नजर आए थे। इसके अलावा एक्टर ‘एफआईआर’, ‘दिल्ली वाली ठाकुर गर्ल्स’, ‘सरोजिनी-एक नई पहल’ जैसे सीरियलो में नजर आ चुके हैं।
यह भी पढ़ें- Coat Movie Review: विवान आखिर बन ही गए अदाकारी के ‘शाह’, नसीर के बेटे की ये फिल्म भीतर तक झकझोर देगी