{"_id":"665431d74688da2d2b089768","slug":"telangana-cm-revanth-reddy-meets-composer-mm-keeravani-to-discuss-composition-of-jaya-jayahe-telangana-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Revanth Reddy: एमएम कीरावानी से मिले मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, तेलंगाना के राज्य गीत की धुन पर की चर्चा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
CM Revanth Reddy: एमएम कीरावानी से मिले मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, तेलंगाना के राज्य गीत की धुन पर की चर्चा
Mon, 27 May 2024 12:44 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Mon, 27 May 2024 12:44 PM IST
सार
इस साल फरवरी में 'जया जयहे तेलंगाना' को आधिकारिक रूप से तेलंगाना के राज्यगीत के रूप में अपनाया गया। तेलंगाना स्टेट कैबिनेट ने यह फैसला लिया।
विज्ञापन
एमएम कीरावानी से मिले सीएम रेवंत रेड्डी
- फोटो : एएनआई
विस्तार
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हाल ही में ऑस्कर विजेता मशहूर संगीतकार एमएम कीरावानी से मुलाकात की। सीएम रेड्डी ने कीरावानी से मुलाकात कर तेलंगाना के राज्य गीत 'जया जयहे तेलंगाना' पर चर्चा की। इस गीत को इस साल फरवरी में सरकार द्वारा आधिकारिक गीत के रूप में अपनाया गया था। राज्य के इस गीत को एंडी श्री ने लिखा है।
विज्ञापन
फरवरी में राज्य गीत की हुई घोषणा
इस साल फरवरी में 'जया जयहे तेलंगाना' को आधिकारिक रूप से तेलंगाना के राज्यगीत के रूप में अपनाया गया। तेलंगाना स्टेट कैबिनेट ने यह फैसला लिया। इस गाने को तेलंगाना मूवमेंट के दौरान कई संगठनों और स्कूलों ने अपनाया था।
विज्ञापन
Apna Adda 13: हजार ऑडिशन देकर मैं बन ही गई हीरोइन, पापा की हां के इंतजार में बीत गए कई साल
विज्ञापन
दुनियाभर में कीरावानी का झंडा बुलंद
एम.एम. कीरावानी विश्व प्रसिद्ध संगीतकार है। फिल्म 'आरआरआर' ने उनके नाम को वैश्विक स्तर पर बुलंद कर दिया। 'आरआरआर' के गाने 'नाटू नाटू' के लिए कीरावानी को ऑस्कर पुरस्कार और गोल्डन ग्लोब पुरस्कार से नवाजा गया। इसके अलावा भी उनके नाम कई और प्रतिष्ठित पुरस्कार हैं।
Munawar Faruqui: मुनव्वर फारूकी ने गुपचुप रचाई दूसरी शादी? ये सितारे हुए शामिल, लोग बोले- रिकॉर्ड बनाना है?
इन बॉलीवुड फिल्मों का संगीत तैयार कर रहे कीरावानी
कीरावानी के वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय देवगन-तब्बू की आगामी फिल्म 'औरों में कहा दम था' का संगीत उन्होंने तैयार किया है। इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है। इसके अलावा अनुपम खेर की आगामी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' का संगीत भी कीरावानी तैयार करने वाले हैं। लंबे वक्त बाद अनुपम खेर इस फिल्म के जरिए निर्देशन की दुनिया में लौट रहे हैं। ऐसे में उन्होंने इसके संगीत को बेहतर बनाने के लिए कीरावानी पर ही भरोसा जताया है।
Rubina Dilaik: एक्स अकाउंट के हैक होने पर रुबिना का फूटा गुस्सा, बोलीं- आप सोशल मीडिया पर सुरक्षित महसूस..