फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tamannaah bhatia celebrates her big brother anand bhatia birthday shares old pictures

Tamannaah Bhatia: बड़े भाई के बर्थडे पर तमन्ना भाटिया को याद आया बचपन; बोलीं- ‘मिलने का इंतजार कर रही हूं…’

Mon, 23 Jun 2025 12:08 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 23 Jun 2025 12:08 PM IST
सार

Tamannaah Bhatia Brother Birthday: साउथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया आज सोमवार को अपने बड़े भाई का जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री ने पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए प्यारा सा नोट लिखा है। 

विज्ञापन
Tamannaah bhatia celebrates her big brother anand bhatia birthday shares old pictures
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मशूहर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्हें 'ओडेला 2' में देखा गया था। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैंं। आज सोमवार के दिन एक्ट्रेस अपने बड़े भाई आनंद भाटिया का जन्मदिन मना रही हैं, जिनकी कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। साथ ही प्यारा सा नोट भी लिखा है। आइए देखें तस्वीरें।

विज्ञापन

Tamannaah bhatia celebrates her big brother anand bhatia birthday shares old pictures
तमन्ना भाटिया अपने बड़े भाई के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम- @tamannaahspeaks

पुरानी यादों को ताजा कर रहीं एक्ट्रेस
साउथ इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने परिवार के साथ कुछ पुरानी तस्वीरें साझा की हैं। शेयर की गई पहली तस्वीर में अभिनेत्री अपने बड़े भाई आनंद भाटिया के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर उनके बचपन की है, जिसमें वो अपने पूरे परिवार के साथ दिख रही हैं। इसके अलावा आखिरी तस्वीर में दोनों भाई-बहन का क्यूट अंदाज दिख रहा है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tamannaah Bhatia (@tamannaahspeaks)



जन्मदिन की दी बधाई
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए तमन्ना भाटिया ने पोस्ट में कैप्शन देते हुए अपने बड़े भाई आनंद भाटिया को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने कहा, ‘जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं पुपु, मुझे मस्ती से भरा बचपन और ढेर सारा प्यार देने के लिए शुक्रिया। मैं तुम्हें शब्दों से ज्यादा याद करती हूं और उससे भी ज्यादा तुमसे प्यार करती हूं। मैं तुमसे फिर से मिलने और पूरे दिन मस्ती करने के लिए लिए दिन गिन रही हूं।’

यह खबर भी पढ़ें: Amitabh-Rekha: जब यश चोपड़ा ने अमिताभ को लेकर किया था खुलासा, कहा- जया उनकी पत्नी और रेखा उनकी गर्लफ्रेंड


तमन्ना भाटिया का वर्कफ्रंट
तमन्ना भाटिया हाल ही में 'ओडेला 2' में नजर आई थीं। हालांकि, अभिनेत्री की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पायी थी। लेकिन तमन्ना के फैंस को उनकी अगली फिल्म 'Vvan' से काफी उम्मीदें हैं। यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में तमन्ना भाटिया के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed