महिलाओं को लेकर तालिबान ने बनाया नया कानून! जावेद अख्तर ने भारत के मौलवियों से की ये अपील
Javed Akhtar On Taliban: खबरें हैं कि तालिबान ने महिलाओं के लिए एक नया कानून बनाया है। गीतकार जावेद अख्तर ने इसकी आलोचना की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जावेद अख्तर ने 21 फरवरी को एक्स पर लिखा 'तालिबानों ने पत्नी को पीटना लीगल कर दिया है। लेकिन तब तक जब तक किसी की हड्डी न टूटे। अगर कोई पत्नी पति की इजाजत के बिना अपने मायके जाती है, तो उसे तीन महीने की जेल होगी। मैं भारत के मुफ्तियों और मुल्लाओं से गुजारिश करता हूं कि वे इसकी बिना शर्त आलोचना करें। क्योंकि यह सब धर्म के नाम पर किया जा रहा है।'
Talibans have legalised wife beating but with out any bone fracture. If a wife goes to her parent place with out the husband’s permission , she will be jailed for three months . I beseech the Mufties and mullas
— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) February 21, 2026
Of India to condemn it unconditionally because it all is being done…
जावेद अख्तर का यह कमेंट तब आया जब खबर आई कि तालिबान ने अपने सुप्रीम लीडर हिबतुल्लाह अखुंदजादा के साइन किए हुए 90 पेज के एक बड़े क्रिमिनल कोड को आधिकारिक कर दिया। द इंडिपेंडेंट के मुताबिक, तालिबान के नए पीनल कोड के तहत, कुछ शर्तों के साथ पति को घरेलू हिंसा की काफी हद तक इजाजत है। पति अपनी पत्नी को पीट सकता है, लेकिन सजा तभी मिलेगी जब हमला डंडे से किया गया हो और उससे गंभीर चोट लगी हो। सबूत देने का जिम्मा महिला पर होगा।
बाबुल सुप्रियो और इमान चक्रवर्ती को मिला बंग विभूषण अवॉर्ड, सीएम ममता बनर्जी ने मातृभाषा को लेकर कही बड़ी बात
इसके अलावा, अगर कोई महिला बिना इजाजत अपने पति का घर छोड़ती है, तो उसे तीन महीने तक की जेल हो सकती है। इससे महिलाओं की आजादी और कानूनी सुरक्षा पर रोक लग सकती है।
अफगानिस्तान की सत्ता पर तालिबान
बता दें कि साल 2021 में तालिबान, अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज हुआ। तब से वहां महिलाओं के ऊपर कई पाबंदियों की खबरें आ रही हैं।