फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame Raj Anadkat reacts to engagement rumours with babita ji aka Munmun Dutta

TMKOC: राज अनादकट ने 'बबिता जी' के साथ सगाई की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, मुनमुन दत्ता संग रिश्ते का किया खुलासा

Fri, 11 Oct 2024 03:36 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 11 Oct 2024 03:36 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें थीं कि राज अनादकट ने इस साल की शुरुआत में तारक मेहता का उल्टा चश्मा की सह-कलाकार मुनमुन दत्ता से सगाई कर ली है। अब अभिनेता ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame Raj Anadkat reacts to engagement rumours with babita ji aka Munmun Dutta
राज अनादकट - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

कॉमेडी टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में भव्य गांधी की जगह आने वाले राज अनादकट ने टप्पू का किरदार बखूबी निभाया था। अभिनेता ने 2022 में शो छोड़ने से पहले पांच वर्षों तक टप्पू का किरदार निभाया। तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ने के बाद राज ने एक नए प्रोजेक्ट पर काम किया, वह एक गुजराती शो है, जिसका यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ गुजरात है। असित कुमार मोदी के शो से बाहर निकलने के बाद भी राज को उनकी सह-कलाकार मुनमुन दत्ता के साथ रोमांटिक रूप से जोड़ा जाता है। उन्हें लेकर चर्चा थी कि उन्होंने इस साल की शुरुआत में मुनमुन दत्ता से सगाई कर ली थी। वहीं, अब आखिरकार राज ने अपनी सगाई की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी और प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

सगाई की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
इससे पहले मुनमुन दत्ता ने राज के साथ अपनी सगाई की अफवाहों का झूठा बताया था। राज ने अब तक कभी इसके बारे में बात नहीं की। हाल ही में राज ने इस बात पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा, 'मैं मुनमुन के बारे में बात नहीं करना चाहूंगा। मैं अपने करियर पर ध्यान दे रहा हूं और मेरे पास बात करने के लिए कई चीजें हैं। जब भी मेरे निजी जीवन के बारे में बात करने के लिए कुछ दिलचस्प होगा, मैं करूंगा। राज ने कहा कि उनकी मां उनके लिए 'स्वयंवर' रखना पसंद करेंगी । अभिनेता को यह मजाकिया लगता है क्योंकि उन्हें लगता है कि उन्होंने अभी तक अपने करियर में खुद को स्थापित नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज ने क्यों छोड़ा था शो
इसी बातचीत में राज ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ने के कारणों के बारे में भी बात की। अभिनेता ने कहा, 'मैंने पांच साल तक टप्पू का किरदार निभाया और इस किरदार के साथ मैं इससे ज्यादा खुद के करियर का विकास नहीं कर सकता था। जब मैंने शो छोड़ा तो मेरे सभी दोस्तों को लगा कि मैं ऐसा कुछ करने के लिए पागल हूं, लेकिन मुझे चुनौती स्वीकार करनी थी और कुछ अलग करने के लिए खुद को आगे बढ़ाना था। अभिनेता ने कहा कि तारक मेहता उनके करियर में एक महान मील का पत्थर था और वह इसके लिए आभारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed