फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   taarak mehta ka ooltah chashmah actress simple kaul confirmed her separation from husband rahul loomba

Simple Kaul: 15 साल बाद पति से अलग हो रहीं 'तारक मेहता' फेम सिंपल कौल, अभिनेत्री ने खुद किया कन्फर्म

Wed, 03 Sep 2025 12:43 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Wed, 03 Sep 2025 12:43 PM IST
सार

Simple Kaul Confirms Seperation From Husband: 'शरारत' फेम एक्ट्रेस सिंपल कौल ने अपनी 15 साल की शादी शादीशुदा जिंदगी को खत्म करने का फैसला कर लिया है। अपने पति राहुल लूंबा से वो अलग हो रही हैं।

विज्ञापन
taarak mehta ka ooltah chashmah actress simple kaul confirmed her separation from husband rahul loomba
सिंपल कौल - फोटो : एक्स

विस्तार

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' और 'शरारत' जैसे टीवी शोज से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वालीं अभिनेत्री सिंपल कौल अपने पति से 15 साल बाद अलग हो गई हैं। जी हां, इंडस्ट्री में एक और तलाक होने जा रहा है। सिंपल ने अपने पति राहुल लूंबा से अलग होने का ऐलान कर दिया है। 
विज्ञापन


पति से अलग हुईं सिंपल कौल
सिंपल कौल ने ई-टाइम्स से बात करते हुए पति से अलग होने की खबर को कन्फर्म किया हैष उन्होंने कहा, 'हाल ही में 15 साल पुराने इस रिश्ते को खत्म करने का निर्णय आपसी सहमति से लिया गया। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे से दूर रह रहे थे और आखिरकार उन्होंने अदालत में तलाक की अर्जी दाखिल कर दी।
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: गौरव खन्ना या कुनिका सदानंद, कौन है 'बिग बॉस 19' का सबसे महंगा कंटेस्टेंट?
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों का रिश्ता क्यों टूटा?
सिंपल कौल और राहुल लूंबा की शादी साल 2010 में हुई थी। शुरुआत में सबकुछ सामान्य रहा, लेकिन समय के साथ उनके बीच दूरी बढ़ती चली गई। राहुल के काम की वजह से यह रिश्ता लंबे समय से लॉन्ग-डिस्टेंस मैरिज बन गया था। एक्ट्रेस ने माना कि इतने वर्षों तक साथ रहने के बावजूद अब चीजें पहले जैसी नहीं रहीं।


सिंपल कौल का करियर 
सिंपल कौल का नाम टीवी इंडस्ट्री के उन चेहरों में गिना जाता है जिन्होंने कई पॉपुलर शोज में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है। एकता कपूर के शो ‘कुसुम’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली सिंपल ने ‘शरारत’, ‘ये मेरी लाइफ है’, और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ जैसे सीरियल्स में अहम भूमिकाएं निभाईं।

टीवी के साथ-साथ वह बिजनेस में भी सक्रिय हैं। एक्ट्रेस ने कई रेस्टोरेंट्स में निवेश किया है और बिजनेस वर्ल्ड में भी अपनी पहचान बनाई है। यही वजह है कि तलाक के बाद भी सिंपल ने खुद को एक नए सफर के लिए तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed