NTR 31: जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर फैंस को मिली खुशखबरी, इस दिन से शुरू होगी 'एनटीआर 31' की शूटिंग
जूनियर एनटीआर का आज 41वां जन्मदिन है। इस मौके पर माइथ्री मूवी मेकर्स ने आगामी फिल्म 'NTR 31' की शूटिंग को लेकर एक जानकारी साझा की है। जानिए किस दिन शुरू होगी फिल्म की शूटिंग।
विस्तार
शूटिंग कब से होगी शुरू
जूनियर एनटीआर की अगली फिल्म 'एनटीआर 31' केजीएफ फेम निर्देशक प्रशांत नील के साथ है। स्टार को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देने के अलावा, निर्माताओं ने अभिनेता के फैंस को एक और उपहार दिया है। उन्होंने माइथ्री मूवी मेकर्स की ऑफिशियल साइट पर फिल्म 'एनटीआर 31' की शूटिंग के बारे में जानकारी देते हुए एक पोस्ट साझा किया है।
Happy Birthday to the 'MAN OF MASSES' @tarak9999 ❤🔥
-Team #NTRNeel
Shoot begins from August 2024.
Brace yourself for a powerhouse project 🔥#HappyBirthdayNTR#PrashanthNeel @NTRArtsOfficial pic.twitter.com/UcXsyzKVhdविज्ञापन विज्ञापन— Mythri Movie Makers (@MythriOfficial) May 20, 2024
साथ ही प्रशांत नील ने भी अपने इंस्टा अकाउंट पर फिल्म की शूटिंग के बारे में जानकारी साझा करते हुए अभिनेता को जन्मदिन की बधाई दी है। माइथ्री मूवी मेकर्स के एक्स अकाउंट पर फिल्ममेकर्स ने जूनियर एनटीआर को जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही उन्होंने लिखा, हैप्पी बर्थ डे 'मैन ऑफ मासेस'। इसके आगे फिल्म की शूटिंग की शुरुआत की जानकारी देते हुए लिखा है, ''फिल्म की शूटिंग अगस्त 2024 से शुरू होगी।''
A post shared by Prashanth Neel - The Director (@prashanthneelfc)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की आगामी फिल्म का नाम 'ड्रैगन' बताया जा रहा है। हो सकता है कि अभिनेता के जन्मदिन पर इस फिल्म का प्री-लुक पोस्टर भी जारी हो जाए। बता दें, फिल्म का प्री-प्रोडक्शन का काम जारी है। वहीं, जूनियर एनटीआर फिल्म 'देवरा पार्ट 1' की शूटिंग जल्द ही खत्म कर देंगे। फिल्म 'देवरा पार्ट 1' 10 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सैफ अली खान और जान्हवी कपूर अहम रोल में नजर आएंगी। जूनियर एनटीआर के फैंस को उनकी हर एक फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहता है।
Karan Johar: 'चंदू चैंपियन' में कार्तिक आर्यन के लुक पर फिदा हुए करण जौहर, बोले- हर एक फ्रेम में खून पसीना...