Sushmita Sen: कमिटमेंट को लेकर सुष्मिता सेन का क्रिप्टिक पोस्ट, अभिनेत्री ने फैंस से भी पूछा यह दिलचस्प सवाल
सुष्मिता सेन ने अपनी पोस्ट में लिखा है,'हमारी दिलचस्पी और प्रतिबद्धता के बीच बहुत अंतर होता है। जब आप किसी चीज में दिलचस्पी रखते हैं, हम अपनी सुविधा के हिसाब से काम करते हैं। वहीं, जब हम किसी चीज को लेकर प्रतिबद्ध यानी उसके प्रति कमिटिड होते हैं तो हम कोई बहाने नहीं कर सकते हैं'।
विस्तार
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन अक्सर किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में रहती हैं। वे मुंबई में कई जगहों पर स्पॉट भी होती रहती हैं। इस दौरान पैपराजी से बातचीत में वह कहती हैं मुस्कुरा नहीं सकती। उनकी आवाज भी लड़खड़ा रही है। संभवत दांत दर्द के बाद उन्हें लोकल एनेस्थीसिया की भारी खुराक दी गई थी। अब अभिनेत्री ने एक क्रिप्टिक पोस्ट की है। इसमें उन्होंने कमिटमेंट को लेकर बात की है।
Anil Mehta Death: पड़ोसियों ने किया खुलासा, बोले- निधन से पहले कुछ थके हुए लग रहे थे मलाइका के पिता अनिल मेहता
सुष्मिता सेन ने किया ऐसा क्रिटिक पोस्ट
सुष्मिता सेन ने अपनी पोस्ट में लिखा है,'हमारी दिलचस्पी और प्रतिबद्धता के बीच बहुत अंतर होता है। जब आप किसी चीज में दिलचस्पी रखते हैं, हम अपनी सुविधा के हिसाब से काम करते हैं। वहीं, जब हम किसी चीज को लेकर प्रतिबद्ध यानी उसके प्रति कमिटिड होते हैं तो हम कोई बहाने नहीं कर सकते हैं। हमें सिर्फ परिणाम दिखता है'। दरअसल, पोस्ट में सुष्मिता ने केनेथ एच. ब्लांचर्ड का कोट साझा किया है।
सपने को लेकर कही ऐसी बात
इस पोस्ट को शेयर करते हुए सुष्मिता सेन ने लिखा है, 'सपने दिलचस्प होते हैं, उन्हें साकार करने के लिए प्रतिबद्धता की आवश्यकता होती है!!! तो सवाल यह है कि क्या हम जीवन में केवल दिलचस्पी रखते हैं या इसके लिए प्रतिबद्ध हैं? लव यू गाइज'।
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video: विक्की विद्या का वो वाला वीडियो का सबसे बड़ा सरप्राइज, मल्लिका का होगा अहम रोल
फैंस ने किया ऐसा कमेंट
एक फैन ने सुष्मिता के पोस्ट पर कमेंट किया कि बहुत बढ़िया और प्रेरणादायक बात कही है! शुक्रिया सुष्मिता। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'माफ करें, लेकिन कभी-कभी हम चाहे कितने भी नतीजे दिखाना चाहें, कुछ ऐसी परिस्थितियां आ जाती हैं जो हमें ऐसा करने की अनुमति नहीं देती...'। इसके अलावा एक यूजर ने सुष्मिता की पोस्ट को नकारते हुए लिखा पूरी तरह से सहमत नहीं हो सकता। असली मजबूत प्रतिबद्धता सिर्फ मूल दिलचस्पी से ही आती है।
Imran Khan: अभिनय की दुनिया में वापसी करने के लिए तैयार इमरान खान, आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म में आएंगे नजर!