Kanguva: इस दिन आएगा सूर्या की 'कांगुवा' का धमाकेदार टीजर, फिल्म के रिलीज डेट की भी होगी घोषणा!
मेकर्स 'कांगुआ' के टीजर के साथ फिल्म के रिलीज डेट की भी अनाउंसमेंट कर सकते हैं। चर्चा है कि सूर्या की इस फिल्म को थ्रीडी और आई-मैक्स में 38 भाषाओं में रिलीज करने की योजना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ सुपरस्टार सूर्या इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'कांगुवा' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की घोषणा के बाद से फैंस सूर्या की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब 'कांगुवा' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया हैं। निर्देशक सिरूथाई शिवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म के टीजर की रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है।
गौरतलब है कि मेकर्स सुपरस्टार सूर्या की फिल्म 'कांगुवा' का टीजर मंगलवार यानी कल शाम 04:30 बजे रिलीज किया जाएगा। उम्मीद है कि टीजर के साथ ही मेकर्स फिल्म के रिलीज डेट की भी अनाउंसमेंट कर सकते हैं। चर्चा है कि फिल्म को इसे थ्रीडी और आई-मैक्स में 38 भाषाओं में रिलीज करने की योजना है।
Prepare for a phenomenon!#Kanguva set to ignite your personal screens🔥
— Studio Green (@StudioGreen2) March 18, 2024
A Sizzle Teaser dropping tomorrow, at 4:30 PM#KanguvaSizzle 🦅@Suriya_offl @DishPatani @thedeol @directorsiva @ThisIsDSP @GnanavelrajaKe @UV_Creations @KvnProductions @PenMovies @NehaGnanavel…
फिल्म में सूर्या के अलावा दिशा पाटनी और बॉबी देओल भी मुख्य भूमिका है। फिल्म के एक-एक अपडेट पर फैंस की भारी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है, जिससे जाहिर है कि दर्शक फिल्म को लेकर खूब उत्साहित हैं। फिल्म में बॉबी ने खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे, जिसमें उन्होंने उधिरन का किरदार निभाया है। 'एनिमल' के बाद दर्शक एक बार फिर बॉबी के खलनायक किरदार को पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं। कुछ समय पहले मेकर्स ने बॉबी के लुक को रिलीज किया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब सबकी नजर फिल्म के टीजर पर टिकी हुई हैं।
'मां प्रकृति का रूप होती हैं, मैं खुशनसीब हूं कि...', मां हीरू के जन्मदिन पर करण जौहर ने भावुक नोट लिख दी बधाई