फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Surbhi chandna wants to cancel husband karan sharma because he did not fuel the car shared funny video

Surbhi Chandna: पति की हरकतों से परेशान हुईं सुरभि चंदना! वीडियो शेयर कर लिखा ‘इस लड़के को कैंसल करो’

Mon, 06 May 2024 02:49 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 06 May 2024 02:49 PM IST
सार

टीवी अभिनेत्री सुरभि चंदना ने हाल ही में करण शर्मा से शादी की है। अब अभिनेत्री ने एक मजेदार वीडियो शेयर कर करण को कैंसल करने की बात कही है। वह करण की हरकतों से परेशान हो चुकी हैं।

 

विज्ञापन
Surbhi chandna wants to cancel husband karan sharma because he did not fuel the car shared funny video
सुरभि चंदना - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

टीवी अभिनेत्री सुरभि चंदना को ‘इश्कबाज’ और ‘नागिन’ जैसे धारावाहिकों में अभिनय के बाद पहचान मिली। सुरभि सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहती हैं। अपने प्रशंसकों के साथ व्यक्तिगत जीवन और अपने काम को साझा करती रहती हैं। सुरभि ने हाल ही में करण शर्मा के साथ सात फेरे लिए हैं। सुरभि ने जयपुर में करण से शादी की और अब वह मुंबई वापस आ चुकी हैं। कुछ दिनों पहले उन्हें पति करण के साथ छुट्टियों पर भी देखा गया था। दोनों ने अपनी छुट्टी का खूब लुत्फ उठाया। अभिनेत्री अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर अपने और पति के साथ मजाकिया पल को साझा करती रहती हैं। अब सुरभि ने साझा किया है कि कैसे उनके पति उन्हें कभी-कभी परेशान कर देते हैं।

विज्ञापन
 

कार में ईंधन नहीं डलवाते करण

अभिनेत्री ने कल शाम और आज सुबह अपने इंस्टाग्राम पर दो स्टोरी साझा की। स्टोरी में उन्होंने बताया कि कैसे करण अंतिम समय तक कार में ईंधन नहीं डलवाते हैं। उन्होंने वीडियो में साझा किया कि कार में तेल कम होने के कारण वह बिना एसी के कार की खिड़की खोलकर यात्रा कर रही हैं। अभिनेत्री ने अपने पति करण के मजाक में बाल नोचते हुए कहा, ‘सुधर जा।’

विज्ञापन
 

पति को कहा गुनहगार

अभिनेत्री ने सुबह भी एक स्टोरी इंस्टाग्राम पर साझा की और लिखा, ‘नया दिन पर वही परिस्थिति, उससे भी खराब। गुनहगार! इसने पोज करने की हिम्मत कैसे की, इसको पछतावा नहीं है।’ दरअसल, अभिनेत्री के कल शाम में पोस्ट करने के बाद उनके पति ने कार के साथ अपनी तस्वीर साझा की थी, जिसके बाद अभिनेत्री ने उनकी पोस्ट को साझा करते हुए यह सब लिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उर्फी जावेद ने समझाया 'अंडे का फंडा', फैंस बोले- ऑमलेट ना बन जाए आपका

 

अभिनेत्री हुईं परेशान

सुरभि ने एक और वीडियो शेयर किया जिसमें करण बिना किसी चिंता के एसी चलाकर गाना सुन रहे हैं। इसपर अभिनेत्री ने कैप्शन दिया ‘हंसू की रोऊं’ और आगे लिखा, ‘इस लड़के को कैंसल करो’। बता दें कि अभिनेत्री अक्सर अपने पति के साथ इस तरह के हंसी मजाक वाले पलों को प्रशंसकों के साथ साझा करती रहती हैं। दोनों ने 13 साल के रिश्ते के बाद एक दूसरे से शादी कर ली है।
जब शाहिद कपूर को रीमेक में काम करना पड़ गया था भारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed