फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Super/Man-The Christopher Reeve Story Trailer Out: Know real story of Superman film series Lead character

Super/Man Trailer: परदे के सुपरमैन ने पेश की थी हौसले की मिसाल, क्रिस्टोफर रीव की डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर जारी

Mon, 07 Oct 2024 04:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 07 Oct 2024 04:51 PM IST
सार

क्रिस्टोफर रीव  के जीवन पर बनी डॉक्यूमेंट्री का आज दूसरा ट्रेलर जारी हुआ है। इससे पहले अगस्त में भी एक ट्रेलर लॉन्च हुआ था। आज इस फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। 

विज्ञापन
Super/Man-The Christopher Reeve Story Trailer Out: Know real story of Superman film series Lead character
Super/Man Trailer - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

कलाकार की असली सफलता तभी मानी जाती है, जब उसे फिल्मी किरदार के रूप में पहचाना जाए। सफलता का ऐसा ही इतिहास अभिनेता क्रिस्टोफर रीव ने रचा था। 'सुपरमैन' सीरीज की फिल्मों में मुख्य किरदार निभाने के बाद उन्हें क्रिस्टोफर रीव नहीं, बल्कि 'सुपरमैन' के ही रूप में पहचाना जाने लगा। इनके इस फिल्मी किरदार से अलग इनकी असल जिंदगी पर नजर डालें तो उनका जीवन संघर्ष भरा था, जिसकी झलक उनकी डॉक्यूमेंट्री फिल्म में दिखाई जाने वाली है। आज इसका ट्रेलर जारी हुआ है।

विज्ञापन

 

Super/Man-The Christopher Reeve Story Trailer Out: Know real story of Superman film series Lead character
Super/Man Trailer - फोटो : वीडियो ग्रैब
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
क्रिस्टोफर रीव  के जीवन पर बनी डॉक्यूमेंट्री का आज दूसरा ट्रेलर जारी हुआ है। इससे पहले अगस्त में भी एक ट्रेलर लॉन्च हुआ था। आज इस फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। यह फिल्म 10 अक्तूबर को चुनिंदा सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बात करें ट्रेलर की तो इसमें क्रिस्टोफर के विभिन्न इंटरव्यू को जोड़ा गया है, जिनमें वे अपने और अपनी फिल्मों पर बोलते दिखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Super/Man-The Christopher Reeve Story Trailer Out: Know real story of Superman film series Lead character
Super/Man Trailer - फोटो : वीडियो ग्रैब
जिंदगी को जीतकर लौटे
ट्रेलर में क्रिस्टोफर रीव के परिवार के सदस्य भी उनको याद करते नजर आए हैं। 1995 में घुड़सवारी के दौरान घायल होने के बाद अभिनेता का जीवन किस तरह अचानक बदल गया था और उन्होंने अस्पताल में किस हिम्मत से काम लिया, यह भी बारीकी से दिखाया गया है। 
Singham Again: 'रामायण में सीता न हो ऐसा हो नहीं सकता', सिंघम अगेन में काम करने को लेकर बोलीं करीना कपूर
 
विज्ञापन

Super/Man-The Christopher Reeve Story Trailer Out: Know real story of Superman film series Lead character
Super/Man Trailer - फोटो : वीडियो ग्रैब
दूसरों की मदद का उठाया बीड़ा
ट्रेलर की पंचलाइन है, 'वह शख्स जिसे आप जानते थे, लेकिन उसकी कहानी को नहीं जानते'। घुड़सवारी के दौरान घायल होने के बाद क्रिस्टोफर का शरीर लकवाग्रस्त हो गया था। लंबे समय तक बिस्तर पर रहे, लेकिन हार नहीं मानी थी। इस मुश्किल वक्त में उनके चेहरे पर मुस्कान बरकरार रही और वे जीतकर लौटे। इसके बाद उन्होंने दूसरों की मदद करने में अपनी जिंदगी समर्पित की।
Singham Again: रवि किशन को सिंघम में मिला ‘विराट किरदार’ अभिनेता ने रोहित का जताया आभार, अजय से हुई दोस्ती!
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed