फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari to Jolly LLB 3 release date postpone due to IPL

Movie Release Dates: IPL से इन बॉलीवुड फिल्मों को लगा बड़ा झटका, बढ़ाई गई रिलीज की तारीख

Thu, 20 Mar 2025 04:42 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 20 Mar 2025 04:42 PM IST
सार

Movie Release Dates: 22 मार्च से आईपीएल शुरू होने वाला है। यह 25 मई तक जारी रहेगा। ऐसे में कई बॉलीवुड फिल्मों की रिलीज की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari to Jolly LLB 3 release date postpone due to IPL
अक्षय जाह्नवी वरुण - फोटो : फोटो- यूट्यूब से

विस्तार

जब से ओटीटी पर फिल्में रिलीज होने लगी हैं तब से सिनेमाघरों में फिल्में रिलीज करना एक बड़ी चुनौती हो गया है। साल 2025 की रिलीज के कैलेंडर पर एक नजर डालने पर, आपको ये एहसास होगा कि अगले तीन महीने फिल्म उद्योग के लिए कठिन होने वाले हैं। फिल्म इंडस्ट्री के लिए मुश्किल दौर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की वजह से भी है। अप्रैल में रिलीज होने वाली कई फिल्मों की डेट आगे बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन

इन फिल्मों की आगे बढ़ी तारीख
अक्षय कुमार और असद वारसी की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' की रिलीज को भी आगे बढ़ा दिया गया है। अब इस फिल्म को तीन अगस्त को रिलीज किया जाएगा। फिल्म निर्माता करण जौहर की फिल्म  'सन्नी संस्कारी की तुलसी कुमारी' जिसमें वरुण धवन और जाह्नवी कपूर नजर आने वाली हैं की रिलीज 12 सितंबर को होगी। यह फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी।
'मेट्रो इन दिनों' बीते साल के आखिर में 29 नवंबर को रिलीज होने वाली थी। लेकिन यह फिल्म 4 जुलाई 2025 को रिलीज होगी। खबर है कि फिल्म निर्माता इसकी रिलीज का सही वक्त चाह रहे थे। 
Sikandar box office collection: रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर छाई 'सिकंदर', हुई इतने रुपयों की कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari to Jolly LLB 3 release date postpone due to IPL
जॉली एलएलबी 3 - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar

तय समय पर रिलीज होगी ये फिल्म
हलांकि इस बीच खबर है कि महात्मा ज्योतिराव फुले पर बनी फिल्म 'फुले' की रिलीज डेट नहीं बढ़ाई जाएगी। फिल्म के डायरेक्टर अनंत महादेवन के मुताबिक '10 अप्रैल को महात्मा ज्योतिराव फुले की 197वीं जयंती है। तो हम उस तारीख पर ही अपनी फिल्म रिलीज करेंगे।'
Rahul Bose: राहुल बोस ने खुद को बताया स्टारलेट, बोले- फिल्म 'चमेली' में मिली करीना से कम फीस

विज्ञापन

फिल्म के बजाए आईपीएल देखेंगे दर्शक
आपको बता दें कि 22 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) शुरू होने वाला है। भारत के लोग फिल्म और आईपीएक से अपना मनोरंजन करते हैं। ऐसे में लोग डेढ़ महीने तक आईपीएल से रोमांच हासिल करेंगे। इसलिए फिल्म निर्माता ने अपनी फिल्मों की रिलीज की डेट को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। आईपीएल 25 मई को खत्म होगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed