फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sunny deol film Jaat trailer release date postponed know when you can watch this trailer

Jaat Trailer Postponed: आज रिलीज नहीं होगा ‘जाट’ का ट्रेलर, सनी देओल के फैंस को करना पड़ेगा इंतजार

Sat, 22 Mar 2025 01:14 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 22 Mar 2025 01:14 PM IST
सार

Jaat Trailer Postponed: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल अभिनीत फिल्म ‘जाट’ का ट्रेलर आज 22 मार्च को रिलीज होने वाला था, लेकिन निर्माताओं द्वारा इसे स्थगित कर दिया गया है। जानिए अब कब होगा ट्रेलर रिलीज?

विज्ञापन
Sunny deol film Jaat trailer release date postponed know when you can watch this trailer
जाट - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol

विस्तार

आज शनिवार, 22 मार्च के दिन सनी देओल अभिनीत फिल्म 'जाट' का ट्रेलर रिलीज होने वाला था, लेकिन फिल्म निर्माताओं ने ट्रेलर रिलीज को टाल दिया है। फैंस को फिल्म की झलक देखने के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ेगा। आइए जानते हैं आखिर क्या कहा फिल्म निर्माताओं ने..
विज्ञापन


जल्द होगा तारीख का ऐलान
गोपीचंद मालिनेनी के निर्देशन में बनी एक्शन फिल्म ‘जाट’ के ट्रेलर का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार था। आज 22 मार्च को ट्रेलर रिलीज की आधिकारिक घोषणा की गई थी। हाल ही में फिल्म के प्रोडक्शन हाउस माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया गया, जिसमें लिखा कि 'जाट' ट्रेलर रिलीज को स्थगित कर दिया गया है। साथ ही  लिखा कि जल्द ही एक नई तारीख की घोषणा की जाएगी। इस फैसले ने फैंस के इंतजार को और बढ़ा दिया है। 
विज्ञापन




यह खबर भी पढ़ें: Kunal Kemmu: ‘मडगांव एक्सप्रेस’ की पहली सालगिरह पर भावुक हुए निर्देशक कुणाल खेमू, किया बड़ा ऐलान

एक नजर फिल्म की ओर
सनी देओल और रणदीप हुड्डा के अलावा फिल्म में विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसेंड्रा जैसे कलाकार भी शामिल हैं। माइथ्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री द्वारा निर्मित इस फिल्म के एक्शन सीक्वेंस को अनल अरासु, राम लक्ष्मण और वेंकट ने तैयार किया है। एस थमन ने शानदार साउंडट्रैक तैयार किया है और ऋषि पंजाबी सिनेमैटोग्राफर हैं। गोपीचंद मालिनेनी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह खबर भी पढ़ें: Avneet Kaur: अवनीत कौर को जब निर्देशक ने सेट पर ही दे दी थी गाली, एक्ट्रेस ने बताया बचपन का किस्सा

सनी देओल का वर्क फ्रंट
सनी देओल के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार ‘गदर 2’ में देखा गया था। सनी के आगामी कार्यों को देखा जाए तो उनके पास आमिर खान प्रोडक्शंस की ‘लाहौर 1947’ और जेपी दत्ता की ‘बॉर्डर’ का सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ भी है। चर्चा है कि अभिनेता को लेकर ‘गदर 3’ बनाई जा सकती है, लेकिन निर्माताओं द्वार इसे लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed