फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Suniel Shetty to play 14th century ruler in Kanu Chauhan film Kesari Veer learning horse riding and weaponry

Suniel Shetty: 14वीं सदी के शासक की भूमिका निभाएंगे सुनील शेट्टी, 'केसरी वीर' के लिए सीखी घुड़सवारी-तलवारबाजी!

Wed, 08 Jan 2025 12:51 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 08 Jan 2025 12:51 PM IST
सार

Suniel Shetty: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी अपनी आने वाली फिल्म केसरी वीर में 14वीं सदी के शासक की भूमिका निभाने जा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन कनु चौहान कर रहे हैं।

विज्ञापन
Suniel Shetty to play 14th century ruler in Kanu Chauhan film Kesari Veer learning horse riding and weaponry
सुनील शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म निर्माता कनु चौहान एक गुजराती योद्धा पर फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं, जिसने 14वीं शताब्दी में सोमनाथ मंदिर को घुसपैठियों से बचाने के लिए लड़ाई लड़ी थी। उनकी फिल्म का नाम 'केसरी वीर' है, जिसमें सुनील शेट्टी, सूरज पंचोली और विवेक ओबेरॉय मुख्य भूमिका में हैं। निर्देशक ने इस फिल्म को बनाने को लेकर उत्साह जाहिर किया है। उन्होंने बताया कि केसरी वीर की कहानी उनके दिल के बहुत करीब है। इस फिल्म में, सुनील कथित तौर पर 14वीं शताब्दी के शासक की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इसके लिए अभिनेता को घुड़सवारी और बहुत कुछ सीखना पड़ा।

विज्ञापन

फिल्म के सुनील शेट्टी की तैयारी
सुनील शेट्टी द्रोण के शासक राजा वेगडाजी भील की भूमिका निभा सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुनील शेट्टी 'केसरी वीर' में एक अनूठा लुक अपनाएंगे। बताया गया कि सुनील को घुड़सवारी के अपने कौशल को निखारना पड़ा और उस समय के हथियार, जैसे स्वनिर्मित भाले, गोफन, कुल्हाड़ी, धनुष-बाण, चाकू और तलवारें सीखनी पड़ीं। उन्होंने तीरंदाजी भी सीखी, क्योंकि भील इसमें कुशल थे। साथ ही उन्होंने गुरिल्ला युद्ध भी सीखा। फिल्म में उनका लुक अनोखा है और वे पगड़ी, अंगरखा और धोती पहने हुए हैं व मूंछें रखे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूरज पंचोली का किरदार
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में कई एक्शन सीक्वेंस हैं, जिन्हें साउथ के एक्शन डायरेक्टर केविन कुमार ने डिजाइन किया है। वहीं कॉस्ट्यूम्स चंद्रकांत सोनवणे ने तैयार किए हैं। 'केसरी वीर' में सूरज 16 वर्षीय वीर हमीरजी गोहिल का किरदार निभाएंगे, जिन्होंने दिल्ली सल्तनत के शासक अलाउद्दीन खिलजी के सेनापति जफर खान के आक्रमण से मंदिर की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। वीर वेगदाजी के साथ मिलकर मुगल बादशाह से 10 दिनों की लड़ाई लड़े थे।

विज्ञापन

फिल्म का बजट और शूटिंग
'केसरी वीर' का निर्देशन कर रहे कनु ने हाल ही में बताया कि उन्होंने उस दौर के माहौल को फिर से जीवंत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने बताया, 'हमने इस फिल्म पर 60 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए हैं और 23 नवंबर से मुंबई और गुजरात में लगातार 120 दिनों के शेड्यूल में इसकी शूटिंग की है। पोस्ट-प्रोडक्शन का काम अभी चल रहा है और हम इस महीने तक मोशन पोस्टर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed