फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Suniel Shetty talking about his movie Border and Hera Pheri says i was confident in the merit of both films

Suniel Shetty: पुरानी यादों में खोए दिखे सुनील शेट्टी, बोले- 'हेरा फेरी' और 'बॉर्डर' हिट होगी मुझे यकीन था

Thu, 20 Jun 2024 08:31 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Thu, 20 Jun 2024 08:31 AM IST
सार


सुनील शेट्टी बॉलीवुड में अपनी एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वे अपनी कई फिल्मों में एक्शन हीरो के किरदार में नजर आए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने बताया, 'जब 'बॉर्डर' रिलीज हुई थी तब उसके शुरूआती दिनों में लोगों ने उसे डॉक्यूमेंट्री फिल्म का टैग दे दिया था।

विज्ञापन
Suniel Shetty talking about his movie Border and Hera Pheri says i was confident in the merit of both films
सुनील शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी हिंदी फिल्म फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नामों में से एक नाम हैं। उन्होंने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन उनके लिए इंडस्ट्री में जगह बनाना बिल्कुल भी आसान नहीं था। हाल ही में अभिनेता एक इंटरव्यू के दौरान अपनी फिल्मों के बारे में बातें करते नजर आए। साथ ही साथ उन्होंने 'बॉर्डर' और 'हेरा फेरी' के बारे में भी कई दिलचस्प खुलासे किए। 
विज्ञापन


'बॉर्डर' को मिला था डॉक्यूमेंट्री का टैग 
सुनील शेट्टी बॉलीवुड में अपनी एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वे अपनी कई फिल्मों में एक्शन हीरो के किरदार में नजर आए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने बताया, 'जब 'बॉर्डर' रिलीज हुई थी तब उसके शुरूआती दिनों में लोगों ने उसे डॉक्यूमेंट्री फिल्म का टैग दे दिया था। फिल्म के शुरूआती शो बिल्कुल खाली गए थे, लेकिन धीरे-धीरे दर्शकों ने फिल्म को प्यार देना शुरू किया और आज 'बॉर्डर' सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल है'। 
विज्ञापन


Box Office Collection: धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही 'चंदू चैंपियन', 'मुंजा' की कमाई में भी आई गिरावट
विज्ञापन
विज्ञापन


'हेरा फेरी' को कहा गया था फ्लॉप 
सुनील शेट्टी अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'ऐसे ही जब 'हेरा फेरी' रिलीज हुई थी तब उसके लिए भी यही कहा जा रहा था कि यह फिल्म भी फ्लॉप होने वाली है। 'बॉर्डर' की तरह इसकी भी शुरुआत शानदार नहीं थी, लेकिन शाम वाले शो के बाद फिल्म ने मोमेंटम पकड़ लिया। दर्शकों को फिल्म में परेश जी, ओम पुरी जी, अक्षय और मेरी कॉमेडी टाइमिंग पसंद आई। फिल्म ने शानदार कारोबार किया था। जब हम 'हेरा-फेरी' को शूट कर रहे थे तभी हमें यकीन था कि यह फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी'। 

Gullak 4: अतुल कुलकर्णी ने यादों की गुल्लक से निकाला अनोखा किस्सा, शो की पूरी टीम के लिए कही यह बात

'बॉर्डर' के लिए देर से प्रतिक्रिया मिली थी 
सुनील शेट्टी जब 'बॉर्डर' और 'हेरा फेरी' कर रहे थे तब उन्हें यकीन था कि ये दोनों फिल्में दर्शकों को पंसद आएगी। अभिनेता कहते हैं, 'कभी-कभी ऐसा होता है कि आप जिन फिल्मों पर सबसे ज्यादा यकीन करते हैं उसपर दर्शकों की प्रतिक्रिया थोड़ी देर से आती है। 'बॉर्डर' और 'हेरा फेरी' के साथ यही हुआ था, लेकिन मुझे पहले से इन दोनों फिल्मों के लिए लग रहा था कि ये फिल्में बढ़िया प्रदर्शन करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed