फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Suniel Shetty first left Border over rumours about JP Duttas temper says he would have handle

Suniel Shetty: इस वजह से शुरूआत में 'बॉर्डर' फिल्म से हट गए थे सुनील शेट्टी, अभिनेता ने खुद किया खुलासा

Sun, 18 May 2025 11:58 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 18 May 2025 11:58 PM IST
सार

Suniel Shetty On Working in Border: हाल ही में सुनील शेट्टी ने बताया है कि उन्होंने फिल्म बॉर्डर में काम करने से क्यों मना कर दिया था? हालांकि उन्होंने बाद में इस फिल्म में काम किया।
 

विज्ञापन
Suniel Shetty first left Border over rumours about JP Duttas temper says he would have handle
जे पी दत्ता, सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'केसरी वीर' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म 23 मई को रिलीज होने वाली है। सुनील शेट्टी ने अपने करियर में धड़कन, बलवान, मोहरा जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। फिल्म बॉर्डर में उनको दर्शकों ने खूब पसंद किया था। हाल ही में रेडियो नशा से बातचीत में बतया है कि उन्होंने पहले इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था।

विज्ञापन

निर्देशक के गुस्से की वजह से छोड़ दी फिल्म
सनील शेट्टी से जब पूछा गया कि उन्होंने फिल्म 'बॉर्डर' को शुरू में क्यों ठुकरा दिया था, लेकिन बाद में इसमें काम किया? इस पर सुनील ने कहा 'मैंने भूमिका को अस्वीकार कर दिया क्योंकि मैंने सुना था कि जेपी दत्ता बहुत सख्त निर्देशक हैं और अगर वह परेशान होते तो गालियां भी दे देते थे। मैं खुद बहुत गुस्सैल स्वभाव का था। जब जेपी जी मुझसे मिलने आए, तो मैंने उनसे कहा 'मैं आपसे बात करूंगा।' फिर मैंने अपने सचिव से कहा, 'मैं यह नहीं कर पाऊंगा, क्योंकि उसने गाली दे दी तो मैं हाथ उठा दूंगा।' 
यह खबर भी पढ़ें: Hera Pheri 3: बिना ‘बाबू भैया’ के क्या करेंगे राजू और श्याम? परेश रावल के फिल्म छोड़ने पर बोले सुनील शेट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन

Suniel Shetty first left Border over rumours about JP Duttas temper says he would have handle
सुनील शेट्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सास के जरिए दोबारा मिली फिल्म
सुनील शेट्टी ने बताया कि किस तरह निर्माता ने उन्हें फिल्म में रोल करने के लिए उन्हें दोबारा मनाया 'मुझे किसी के साथ रिश्ते खराब करना पसंद नहीं है, इसलिए मैंने सोचा, इसे भूल जाओ। लेकिन जेपी जी मुझे कास्ट करने के लिए इतने अड़े हुए थे कि उन्होंने भरत शाह से संपर्क किया, जो मेरी सास को जानते थे। इसलिए, मेरी सास के जरिए फिल्म मेरे पास वापस आई। उन्होंने मुझे बैठाया और मुझे फिल्म करने के लिए राजी किया। मैंने उनसे कहा कि ये मेरी शर्तें हैं और अगर ऐसी कोई स्थिति आती है, तो मैं फिल्म से हट जाउंगा।'

विज्ञापन

अच्छे दोस्त हो गए सुनील और जेपी दत्ता
सुनील शेट्टी ने आगे बताया कि इसके बाद वह और फिल्म निर्माता अच्छे दोस्त बन गए। सुनील शेट्टी के मुताबिक उनके सबसे बुरे दौर में भी जेपी दत्ता ने हमेशा बिना किसी दूसरे विचार के उन्हें फिल्मों में कास्ट किया। 
साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर को जे पी दत्ता ने लिखा था और निर्देशित किया था। यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। इसमें सनी देओल, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, सुदेश बेरी और पुनीत इस्सर भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed