फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sultan star Salman Khan signed Rs 1000 crore deal with satellite channel

सुल्तान की सफलता के बाद सलमान ने साइन की 1000 करोड़ की डील

Thu, 14 Jul 2016 10:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 14 Jul 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Sultan star Salman Khan signed Rs 1000 crore deal with satellite channel
सलमान खान
बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान सुल्तान की सफलता के बाद सातवें आसमान पर हैं। यही कारण है कि उन्होंने टेलीविजन इतिहास की अबतक की सबसे बड़ी डील साइन की है। सलमान ने अपनी कुछ चुनिंदा फिल्मों के प्रसारण के लिए देश की एक बड़े सैटेलाइट चैनल के साथ 1000 करोड़ रुपये की डील साइन की है।
विज्ञापन


इस डील के तहत सलमान ने अपनी दस फिल्मों के प्रसारण अधिकार का समझौता किया गया है। इसमें सबसे खास बात यह है कि वह अपनी फिल्मों के प्रसारण के दौरान टीवी पर भी दिखाई देंगे। यह डील किसी भी बॉलीवुड अभिनेता की फिल्मों के प्रसारण अधिकार खरीदने के लिए की गई अबतक की सबसे बड़ी डील है।
विज्ञापन

Sultan star Salman Khan signed Rs 1000 crore deal with satellite channel
सुल्तान फिल्म में सलमान खान

सलमान ने अपनी कुछ चुनिंदा फिल्मों के प्रसारण के लिए देश की एक बड़े सैटेलाइट चैनल के साथ 1000 करोड़ रुपये की डील साइन की है। इस डील के तहत सलमान ने अपनी दस फिल्मों के प्रसारण अधिकार का समझौता किया गया है। इसमें सबसे खास बात यह है कि वह अपनी फिल्मों के प्रसारण के दौरान टीवी पर भी दिखाई देंगे।

रिपोर्ट्स मुताबिक सलमान खान की इस डील से पहले ऋतिक रोशन और अजय देवगन भी अपने फिल्मों के प्रसारण अधिकार कई सैटेलाइट चैनलों को बेचे हैं। जहां एक ओर अजय देवगन अपनी 10 फिल्मों के प्रसारण अधिकार 400 करोड़ में बेच चुके हैं वहीं उनसे चार कदम आगे बढ़कर ऋतिक रोशन ने अपनी अगली छह फिल्मों के लिए 550 करोड़ रुपये में सैटेलाइट प्रसारण अधिकार बेचकर एक रिकॉर्ड बनाया था।
 

रास नहीं आई देवगन और ऋतिक की दबंगई

Sultan star Salman Khan signed Rs 1000 crore deal with satellite channel
सुल्तान ने दिखाया अपना दम

बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान को शायद अजय देवगन और ऋतिक का यह रिकॉर्ड रास नहीं आया और उन्होंने अपनी 10 फिल्मों के लिए 1000 करोड़ रुपये में एक चैनल को प्रसारण अधिकार बेच एक नया रिकॉर्ड बना दिया। 

गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों से सलमान खान की सभी फिल्में जबरदस्त हिट जा रही हैं। इनमें बॉडीगॉर्ड, दबंग और प्रेम रतन धन पायो जैसे फिल्में शामिल हैं और हाल ही में उनकी नई फिल्म सुल्तान ने तो अबतक के कमाई के कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। ऐसे में उनका यह डील करना तो लाजमी था।

विज्ञापन

100 एकड़ में सलमान का बनेगा नया आशियाना

Sultan star Salman Khan signed Rs 1000 crore deal with satellite channel
सलमान खान - फोटो :

इसके अलावा सलमान खान एक अपने लिए एक शानदार आशियाना बनाने जा रहे हैं जो लगभग 100 एकड़ में फैला होगा। उसके लिए उन्होंने एक खूबसूरत सी जगह भी ढूंढ़ ली है। ताजा जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड के दंबंग खान गोराई बीच पर 100 एकड़ का हॉलीडे होम बनाने में व्यस्त हैं। इस घर का नक्शा खुद सलमान खान ने बनाया है।

बताया जाता है कि 5 बेडरुमों वाले इस घर का दरवाजा समुद्र की तरफ खुलेगा। सलमान इस घर का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करना चाहते हैं। वास्तव में, सलमान की इस घर में अपने 51वें जन्मदिन का जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं। 

सलमान के इस नए घर में बाइकिंग एरीना भी होगा जिसमें सलमान, खाली समय में अपनी बाइक चलाने के शौक को पूरा करेंगे। इस नए फार्म हाउस में सलमान के बंगले के अलावा दो और बंगले भी होंगे जिसमें सलमान के परिवार के अन्य सदस्य या मेहमान रहा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed