सिनेमाघरों में आने से पहले 'सुल्तान' हुई लीक, घट सकता है कारोबार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले एक माह में यह दूसरी फिल्म है जो ऑनलाइन लीक हुई है। इससे पहले सेंसर बोर्ड की सेंसरशिप के कारण विवादों में रही उड़ता पंजाब भी ऑनलाइन लीक हो गई थी। खबरें यह भी हैं कि एडल्ट कॉमेडी ग्रेट ग्रैंड मस्ती भी रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई है।
यशराज फिल्म्स ने किया लीक होने से इनकार
बताया जा रहा है कि सुल्तान फिल्म टोरेंट पर उपलब्ध नहीं है, लेकिन लोग उसे डार्कनेट से डाउनलोड कर रहे हैं। डेली मेल के मुताबिक साइबर क्राइम एक्सपर्ट दीप शंकर ने बताया, 'इस बात की पुष्टि कर ली गई है कि 2.36 घंटे की फिल्म लीक हो गई है।' कई वेबसाइट से सुल्तान मूवी को डाउनलोड किया गया था, लेकिन बाद में उन साइट को ब्लॉक कर दिया गया। साथ ही संबंधित लिंक भी वहां से हटा दिए गए थे।
वहीं दूसरी ओर निर्माता यशराज फिल्मस ने फिल्म के लीक होने से इंकार किया है। अभी तक पुलिस में भी इस बारें में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। बताया जा रहा है कि सुल्तान के प्रीव्यू के बाद इस फिल्म को समीक्षकों ने अच्छा बताया है। उम्मीद जताई जा रही है कि सुल्तान, बजरंगी भाई जान के 380 करोड़ रुपए के कारोबार के रिकॉर्ड को तोड़ देगी।