फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Stree 2 Director Amar Kaushik revealed why CBFC members replaced Neha Kakkar joke in film with Sneha Kakkar

Stree 2: 'स्त्री 2' में नाम बदलकर क्यों उड़ाया गया नेहा कक्कड़ का मजाक? निर्देशक अमर कौशिक ने दी सफाई

Thu, 22 Aug 2024 02:07 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 22 Aug 2024 02:07 PM IST
सार

फिल्म में नेहा कक्कड़ के नाम की जगह स्नेहा कक्कड़ नाम इस्तेमाल किया गया है। ऐसा सीबीएफसी की सलाह पर किया गया है। निर्देशक अमर कौशिक ने इसकी वजह का खुलासा किया है।

विज्ञापन
Stree 2 Director Amar Kaushik revealed why CBFC members replaced Neha Kakkar joke in film with Sneha Kakkar
नेहा कक्कड़-अमर कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमर कौशिक के निर्देशन में बनी और श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कमाई कर रही है। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है।  दर्शकों को फिल्म कितनी पसंद आ रही है, इसका अंदाजा इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से लगा सकते हैं। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 300 करोड़ क्लब में एंट्री लेने को तैयार है। इस फिल्म में एक डायलॉग है, जिसमें गायिका नेहा कक्कड़ का नाम इस्तेमाल किया गया। हालांकि, बाद में सीबीएफसी के कहने पर यह नाम बदल दिया गया। इसकी वजह निर्देशक अमर कौशिक ने बताई है।

विज्ञापन

इसलिए बदला गया नाम
फिल्म में नेहा कक्कड़ के नाम की जगह स्नेहा कक्कड़ नाम इस्तेमाल किया गया है। ऐसा सीबीएफसी की सलाह पर किया गया है। निर्देशक अमर कौशिक ने हाल ही में इसकी वजह का खुलासा करते हुए कहा कि दर्शकों को ऐसे चुटकुले पसंद नहीं आते, इसलिए नाम बदल दिया गया। नाम बदलने के बाद भी लोग इसका असली मतलब समझ गए। बता दें कि इसमें गायिका को लेकर एक जोक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'लोग असली मतलब समझ गए'
अमर कौशिक ने हाल ही में बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में बताया कि नेहा कक्कड़ का नाम बदलने के लिए उन्हें सेंसर बोर्ड ने कहा था और उन्होंने वह बात मान ली। उन्होंने आगे कहा, ' सीबीएफसी का कहना था कि इस तरह के जोक्स से लोगों को बुरा लग सकता है। यह बात हमें उनकी सही लगी और हमने इसे बदलने का फैसला लिया। हमने उनसे नहीं कहा कि हम पुराना डायलॉग ही रखेंगे। वैसे भी लोग इस जोक का असली मतलब समझ गए थे'।
Abhishek Banerjee: अभिषेक बनर्जी ने इन फिल्म-वेब सीरीज में किया था नेगेटिव रोल, देखकर चौंक उठे थे दर्शक

विज्ञापन

बोले- हम तैयार थे कि कई कट लगेंगे
अमर कौशिक ने कहा, 'इस बार हम सीबीएफसी के जिन सदस्यों से मिले, वे काफी समझदार और बुद्धिमान थे। उन्होंने हमारी बात सुनी। हम कई कट ले सकते थे। उन्होंने हमसे कहा, 'हां, इस डायलॉग में समस्या है, लेकिन अगर हम इसे काटते हैं, तो ये कहानी को प्रभावित करेगा और हम जानते हैं कि आपने इसे किसी कारण से जोड़ा है। इसलिए, हम इसे सेंसर नहीं करेंगे'। मैं हैरान था। हम तो तैयार थे कि फिल्म से कई सारे डायलॉग काटे जाएंगे'। मालूम हो कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज हुई 'स्त्री 2' वर्ष 2018 में आई 'स्त्री' का ही सीक्वल है।
Badlapur Case: 'हर व्यक्ति को सड़क पर होना चाहिए', बच्चियों से दरिंदगी पर भड़के विवेक, जानें क्यों हुए ट्रोल?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed