फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   SSMB 29 to be titled Gold reports mahesh babu ss rajamouli film name to officially announce on actor birthday

SSMB29: आधिकारिक एलान से पहले लीक हुआ 'एसएसएमबी 29' का शीर्षक? महेश बाबू-राजामौली की फिल्म के नाम से उठा पर्दा

Thu, 25 Jul 2024 05:52 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 25 Jul 2024 05:52 PM IST
सार

सुपरस्टार महेश बाबू का जन्मदिन नजदीक आ रहा है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि 'एसएसएमबी 29' के शीर्षक का आधिकारिक एलान उसी दिन किया जाएगा।

विज्ञापन
SSMB 29 to be titled Gold reports mahesh babu ss rajamouli film name to officially announce on actor birthday
एस एस राजामौली और महेश बाबू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू और फिल्म निर्माता-निर्देशक एसएस राजामौली 'एसएसएमबी 29' के जरिए पहली बार साथ काम कर रहे हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। यह इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म को लेकर दर्शक लगातार नई जानकारियों का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के नाम को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर प्रशंसक अपडेट मांग रहे हैं। ऐसे में अब फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन

'गोल्ड' हो सकता है फिल्म का नाम!
सुपरस्टार महेश बाबू का जन्मदिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, उनके प्रशंसक एसएस राजामौली के साथ उनके बहुप्रतीक्षित सहयोग के बारे में अपडेट मांग रहे हैं। वहीं अब इसके नाम की चर्चा तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि फिल्म का नाम 'गोल्ड' हो सकता है। हालांकि, इस खबर को लेकर निर्माताओं ने चुप्पी नहीं तोड़ी है। साथ ही फिल्म के नाम को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार अभी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म की कास्टिंग पर क्या बोले राजामौली
वहीं कहानी की बात करें तो फिल्म के लेखक केवी विजयेंद्र प्रसाद ने पहले बताया था कि यह फिल्म अफ्रीकी जंगलों की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इंडियाना जोन्स एडवेंचर टेम्पलेट की कहानी को दिखाएगी। वहीं, महेश बाबू फिल्म के लिए एक अलग लुक तैयार कर रहे हैं और कुछ समय पहले एसएस राजामौली ने उन्हें सार्वजनिक जगहों पर ज्यादा जाने से बचने के लिए कहा था, ताकि फिल्म के लिए उनके लुक को गुप्त रखा जा सके। वहीं, दोनों ने फिल्म की कहानी के बारे में चुप्पी साध रखी है। उन्होंने अभी तक शीर्षक का भी खुलासा नहीं किया है। हालांकि, एक साक्षात्कार में एसएस राजामौली ने फिल्म के बारे में बात की थी और बताया था कि उनकी कहानी तैयार है और हीरो भी तैयार है। फिल्म प्री-प्रोडक्शन में है। कास्टिंग पूरी नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही इस पर काम हो जाएगा। इस पर तेजी से काम जारी है।

विज्ञापन

फिल्म की कहानी
'एसएसएमबी 29' के जरिए महेश बाबू और एसएस राजामौली पहली बार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म को एक जंगल एडवेंचर फिल्म माना जा रहा है और अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म बड़े पैमाने पर होगी। इसके अलावा यह भी कहा जा है कि फिल्म में पौराणिक कथाओं और भारतीय महाकाव्यों की झलक होगी, जो राजामौली का ट्रेडमार्क है। वहीं कहानी के बारे में बात करें तो खबर है कि फिल्म की पटकथा और महेश बाबू का किरदार रामायण के भगवान हनुमान पर आधारित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed