{"_id":"671d534d3d7191a12403811f","slug":"south-movies-release-on-diwali-2024-amaran-lucky-bhaskar-mechanic-rocky-bagheera-2024-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Upcoming South Movies: साउथ की ये फिल्में दिवाली के दिन मचाएंगी धूम, कॉमेडी, एक्शन और थ्रिल का मिलेगा पूरा मजा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Upcoming South Movies: साउथ की ये फिल्में दिवाली के दिन मचाएंगी धूम, कॉमेडी, एक्शन और थ्रिल का मिलेगा पूरा मजा
Sun, 27 Oct 2024 02:16 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sun, 27 Oct 2024 02:16 AM IST
सार
दिवाली के इस अवसर पर कई दक्षिण भारतीय फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। इन फिल्मों में दर्शकों को एक्शन कॉमेडी और थ्रिल का पूरा मजा मिलेगा। आइए जानते हैं कौन-कौन सी फिल्में दिवाली पर रिलीज होंगी?
विज्ञापन
साउथ की दिवाली पर रिलीज होने वाली फिल्में
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इस दिवाली पर मनोरंजन जगत में कई फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक फिल्मों का मानों पूरा पैकेज तैयार हो। इस दिवाली साउथ की कई फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। आइए आज जानते हैं कौन-कौन सी दक्षिण भारतीय फिल्में दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं।
विज्ञापन
अमरन का ट्रेलर हुआ रिलीज
- फोटो : एक्स @ikamalhaasan
अमरन
शिवकार्तिकेयन की लंबे समय से इंतजार में रही फिल्म इस दिवाली सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल और सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस ने अपनी आगामी फिल्म ‘अमरन’ की घोषणा की है। ‘अमरन’ को राजकुमार पेरियासामी ने लिखा और निर्देशित किया है। यह कश्मीर की खूबसूरत वादियों के बीच फिल्माई गई है। इस फिल्म में शिवकार्तिकेयन ने एक फौजी की भूमिका निभाई है। उनके साथ फिल्म में साई पल्लवी भी नजर आएंगी। 31 अक्तूबर को सिनेमाघरों में यह दस्तक देगी।
Rajpal Yadav: 'भूल भुलैया' की सफलता पर बोले राजपाल यादव, कहा- लोगों को पसंद आए इसके किरदार

लकी भास्कर
- फोटो : इंस्टाग्राम @dqsalmaan
लकी भास्कर
दिवाली के ही दिन दुलकर सलमान अपनी फिल्म ‘लकी भास्कर’ लेकर आ रहे हैं। प्रशंसक लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी जारी हुआ है। इस फिल्म में दुलकर सलमान एक बैंकर की भूमिका में नजर आएंगे। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक बैंकर अचानक से अमीर बन जाता है। यह फिल्म भी 31 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

ब्रदर
- फोटो : यूट्यूब
ब्रदर
जयम रवि और प्रियंका मोहन अभिनीत 'ब्रदर' एक आगामी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जो दिवाली पर रिलीज हो सकती है। यह एक पारिवारिक मनोरंजन फिल्म है।

फिल्म बघीरा
- फोटो : सोशल मीडिया
बघीरा
कन्नड़ फिल्मों के जाने-माने अभिनेता श्रीमुरली की फिल्म ‘बघीरा’ भी इस दिवाली सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। डॉक्टर सूरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी प्रशांत नील ने लिखी। प्रशांत कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार निर्देशक हैं, जिन्होंने केजीएफ फ्रेंचाइजी जैसी फिल्म बनाई है। ‘बघीरा’ 31 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Lucky Baskhar: 'लकी भास्कर' के निर्माताओं ने लिया नया फैसला, पड़ सकता है फिल्म के ओपनिंड डे कलेक्शन पर फर्क