फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Vishwambara director Vassishta on delay of Chiranjeevi film why it is taking time know details

Vishwambara: चिरंजीवी की 'विश्वम्भरा' के लिए फैंस को करना होगा इंतजार, निर्देशक वशिष्ठ ने बताया देरी का कारण

Wed, 02 Jul 2025 06:40 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 02 Jul 2025 06:40 PM IST
सार

Chiranjeevi Film: 'विश्वम्भरा' तेलुगु स्टार चिरंजीवी की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म है। इसकी शूटिंग पिछले दो साल से चल रही है। निर्देशक वशिष्ठ ने देरी का असली कारण बताया।
 

विज्ञापन
Vishwambara director Vassishta on delay of Chiranjeevi film why it is taking time know details
फिल्म 'विश्वम्भरा' - फोटो : X

विस्तार

तेलुगु सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी की फिल्म 'विश्वम्भरा' पिछले दो साल से बन रही है। इस फिल्म का निर्देशन युवा डायरेक्टर वशिष्ठ कर रहे हैं, जिन्होंने बिम्बिसार जैसी हिट फिल्म बनाई थी। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

रिलीज में देरी क्यों? 
अभी तक फिल्म की रिलीज डेट तय नहीं हुई है, जिससे चिरंजीवी के फैंस निराश हो गए हैं। फिल्म की देरी के कई कारण बताए जा रहे हैं। फिल्म के पोस्ट-थियेट्रिकल (ओटीटी) सौदे अभी फाइनल नहीं हुए हैं। साथ ही, शूटिंग भी पूरी नहीं हुई है। निर्देशक वशिष्ठ ने बताया कि देरी का मुख्य कारण फिल्म में भारी मात्रा में वीएफएक्स (विजुअल इफेक्ट्स) का काम है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वीएफएक्स के कारण देरी 
वशिष्ठ ने Gulte डॉट कॉम के एक इंटरव्यू में कहा, "विश्वम्भरा में करीब 4,800 वीएफएक्स शॉट्स हैं। कई कंपनियां दिन-रात ग्राफिक्स को बेहतर बनाने में जुटी हैं। यह तेलुगु सिनेमा में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर वीएफएक्स का काम हो रहा है।" उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य दर्शकों को सिनेमाघर में शानदार अनुभव देना है। 
विज्ञापन

विश्वम्भरा
विश्वम्भरा एक काल्पनिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें चिरंजीवी के साथ तृषा कृष्णन नजर आएंगी। फिल्म का संगीत एमएम कीरवानी ने तैयार किया है। कुछ अफवाहें थीं कि टीजर रिलीज के बाद फिल्म को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, जिससे चिरंजीवी नाराज हो गए और उन्होंने ग्राफिक्स को पूरी तरह बदलने का आदेश दिया। लेकिन वशिष्ठ ने इन खबरों को गलत बताया और कहा कि देरी का कारण सिर्फ वीएफएक्स का काम है। इस बीच, चिरंजीवी ने अनिल रविपुडी के निर्देशन में एक नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, जो विश्वम्भर से पहले रिलीज हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Helly Shah: कास्टिंग काउच को लेकर हेली शाह का खुलासा, बोलीं- 'यह ऑनलाइन भी चलेगा'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed