फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Vishnu Vishal took break from social media will return with new project information

साउथ एक्टर विष्णु विशाल ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक, बताया कब और किस जानकारी के साथ आएंगे वापस

Sun, 05 Apr 2026 01:31 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sun, 05 Apr 2026 01:31 PM IST
सार

Vishnu Vishal: तमिल इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता विष्णु विशाल ने एलान किया है कि वह सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहे हैं। एक्टर अभी कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Vishnu Vishal took break from social media will return with new project information
विष्णु विशाल - फोटो : इंस्टाग्राम@thevishnuvishal

विस्तार

एक्टर-प्रोड्यूसर विष्णु विशाल ने कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। इनमें से कई फिल्में सुपरहिट रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया से कुछ समय के लिए ब्रेक लेने का फैसला किया है। उन्होंने अपने फैंस को भरोसा दिलाया है कि वे जल्द ही अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स से जुड़ी नई जानकारियों के साथ वापस लौटेंगे।
विज्ञापन


विष्णु विशाल ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक
एक्टर ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने वाली जानकारी देते हुए लिखा 'सोशल मीडिया से एक छोटा सा ब्रेक ले रहा हूं। जल्द ही फिल्मों से जुड़ी नई जानकारियों के साथ वापस आऊंगा। एक्टर 'वेनिला कबाड़ी कुझु', 'कुल्नारी कूट्टम', और 'रतसासन' के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन

क्या 'रामायण' का अयोध्या वाला सीन AI से बना? क्लिप शेयर कर यूजर ने किया बड़ा दावा; अब एक्टर ने दी सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरी बार इस निर्देशक के साथ कर रहे काम
यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब रामकुमार के निर्देशन में बन रही उनकी अगली फिल्म 'इरंडु वानम' को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता बढ़ रही है। 'मुंडासुपत्ती' और 'रतसासन' की सफलता के बाद, यह जोड़ी तीसरी बार एक-साथ काम कर रही है। 

Vishnu Vishal took break from social media will return with new project information
आमिर खान और साथियों के साथ विष्णु विशाल - फोटो : इंस्टाग्राम@thevishnuvishal
पूरी हुई अपकमिंग फिल्म की शूटिंग
पिछले साल जून में, विष्णु विशाल ने इस बात की पुष्टि की थी कि फिल्म 'इरंडु वानम' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। उन्होंने बताया था कि शूटिंग 150 दिनों में पूरी हुई थी। सत्य ज्योति फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म में मामिता बैजू मुख्य अभिनेत्री के तौर पर नजर आएंगी। फिल्म का पहला लुक पोस्टर, जो पहले ही जारी किया जा चुका है, काफी दिलचस्प है। इसमें दोनों मुख्य कलाकार बादलों पर एक-दूसरे की विपरीत दिशा में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं।

विष्णु विशाल का वर्कफ्रंट
पिछली बार फिल्म 'आर्यन' में नजर आए विष्णु विशाल के पास अभी 'गट्टा कुश्ती' का सीक्वल भी पाइपलाइन में है, जिसका निर्देशन चेल्ला अय्यावु कर रहे हैं। वहीं, उनकी लंबे समय से अटकी हुई फिल्म 'मोहनदास' अभी तक रिलीज नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed