क्या 'रामायण' का अयोध्या वाला सीन AI से बना? क्लिप शेयर कर यूजर ने किया बड़ा दावा; अब एक्टर ने दी सफाई
AI Used In Ramayana Teaser: 'रामायण' के टीजर के कई क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हैं। दावा किया जा रहा है कि ये एआई से बनाए गए हैं। इस पर एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'रामायण' के टीजर में एक शॉट में रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में अयोध्या की सड़कों पर चलते हुए दिखाया गया है। यहां जनता उन पर फूल बरसा रही है। शॉट लो एंगल से बदलकर ओवर-द-शोल्डर व्यू में बदल जाता है। जैसे ही रणबीर आगे बढ़ते हैं, उनके बाईं ओर खड़े एक शख्स की पगड़ी का रंग नीले से बदलकर बैंगनी होता हुआ दिखता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। कई लोगों ने दावा किया कि इससे यह साबित होता है कि टीजर में एआई का इस्तेमाल किया गया है।
many are saying it's not AI.okay explain this:
— Raj (@idfcwau) April 3, 2026
blue turban guy next to the kid his turban colour changes to purple in between shots pic.twitter.com/mbJIzdgAGf https://t.co/9mreqZv9bz
यूजर ने टीजर का एक और क्लिप शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि जब रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में अयोध्या की सड़कों पर चल रहे हैं, तो एक लड़का झुककर उनको प्रणाम करता है। यूजर का दावा है कि रणबीर कपूर जब वहां से निकल गए तब लड़का झुका, इससे लगता है कि यह एआई से बनाया गया वीडियो है।
First frame: kid is bowing down and ranbir crossed him
— Raj (@idfcwau) April 2, 2026
Next frame: same kid is showering flowers on him
And we're competing with Hollywood with these AI videos in big 2026 🤡🙏#Ramayana pic.twitter.com/TgSOAbCmUE
पगड़ी का रंग बदलने वाले वीडियो क्लिप के बारे में एक्टर साकेत पटेल ने दावा किया कि इस सीन में पगड़ी पहने हुए व्यक्ति वही हैं। उन्होंने कहा कि यह सीन असल लोकेशन पर शूट किया गया था, न कि एआई से बनाया गया था। साकेत ने कहा, 'मैं साकेत पटेल हूं। मैं एक एक्टर हूं। मैं एआई नहीं हूं। मजे की बात यह है कि 2026 में, अगर कोई चीज बहुत ज्यादा अच्छी दिखती है, तो लोग उसे नकली कहने लगते हैं।'
आपको बता दें कि 2 अप्रैल को 'रामायण' का टीजर रिलीज हुआ। फिल्म का पहला पार्ट 2026 में दिवाली के मौके पर और दूसरा पार्ट 2027 में दिवाली के मौके पर रिलीज होगा। इसमें रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे और यश होंगे। इसका निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं।