फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Vijay Thalapathy and Sangeetha Sornalingam Relationship Timeline From Fan to wife

पहले फैन, फिर प्रेमिका उसके बाद बनीं पत्नी; कुछ ऐसा रहा विजय-संगीता का रिश्ता

Sat, 28 Feb 2026 12:50 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sat, 28 Feb 2026 12:50 PM IST
सार

Vijay-Sangeetha Relation Timeline: विजय-संगीता का तलाक का मामला सुर्खियों में है। अभिनेत्री ने विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का इल्जाम लगाया है। ऐसे में हम आपको विजय-संगीता के रिश्ते की टाइमलाइन बता रहे हैं।
 

विज्ञापन
Vijay Thalapathy and Sangeetha Sornalingam Relationship Timeline From Fan to wife
विजय संगीता - फोटो : इंस्टाग्राम@sangeethavijay__official

विस्तार

विजय थलापति की पत्नी संगीता के शादी के 27 साल बाद तलाक की अर्जी देने की खबर ने लोगों को हैरान कर दिया है। इस मामले ने विजय की जिंदगी में एक अहम चैप्टर जोड़ दिया है। हर कोई जानना चाहता है कि विजय और संगीता का रिश्ता कैसा था। ऐसे में हम आपको थलापति विजय और संगीता सोर्नालिंगम की लव स्टोरी और रिश्ते के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन


इस तरह शुरू हुई कहानी
विजय-संगीता की कहानी अचानक शुरू हुई थी। संगीता, एक श्रीलंकाई तमिल हैं। वह यूके में पली-बढ़ी। वह विजय की फैन थीं। 1996 में, वह उनसे मिलने और उनकी फिल्म 'पूवे उनक्कागा' की सफलता पर बधाई देने के लिए लंदन से चेन्नई आईं। इससे विजय बहुत प्रभावित हुए।
विज्ञापन

Vijay Thalapathy and Sangeetha Sornalingam Relationship Timeline From Fan to wife
विजय संगीता - फोटो : इंस्टाग्राम@sangeethavijay__official
मां-बाप ने दिया शादी का प्रपोजल
संगीता से इम्प्रेस होकर, विजय ने उन्हें अपने घर बुलाया और अपने माता-पिता से मिलवाया। इसके बाद उनका रिश्ता और मजबूत हो गया। विजय की शादी का प्रपोजल उनके माता-पिता ने ही दिया। 1996 से 1999 तक, परिवार की बातचीत और आपसी समझ के बीच उनका रिश्ता आगे बढ़ा।

कब हुई शादी?
अलग-अलग बिरादरी के होने के बावजूद विजय-संगीता ने पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने का फैसला किया। 25 अगस्त, 1999 को चेन्नई में उन्होंने शादी की। विजय ईसाई हैं और संगीता हिंदू।

Vijay Thalapathy and Sangeetha Sornalingam Relationship Timeline From Fan to wife
विजय संगीता - फोटो : इंस्टाग्राम@sangeethavijay__official
कपल के कितने बच्चे हैं?
शादी के बाद विजय और संगीता के दो बच्चे हुए। एक बेटा जेसन संजय, जो 26 अगस्त 2000 को पैदा हुआ। उनकी एक बेटी दिव्या साशा है जो 2005 में पैदा हुई। अपनी शादीशुदा जिंदगी में, संगीता ने अपनी प्राइवेसी बनाए रखी। उन्होंने अपने परिवार पर ध्यान दिया।

बिना सिर वाले इंसान के साथ चलते दिखे अक्षय कुमार! वीडियो देख यूजर्स हुए हैरान; किए ऐसे कमेंट


कब बिगड़ा रिश्ता?
साल 2023 में विजय-संगीता के बीच अनबन की अफवाहें फैलने लगीं। 'वारिसू' ट्रेलर लॉन्च जैसे खास इवेंट्स से संगीता की गैरमौजूदगी ने अटकलों को हवा दी। वह कई पॉलिटिकल इवेंट्स से भी नदारद रहीं।
विज्ञापन

संगीता ने दी तलाक की अर्जी
अब संगीता ने तमिलनाडु के चेंगलपट्टू के एक कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी है। संगीता का आरोप है कि विजय का एक एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है। विजय ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed