फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Hosts Little Fan At Hyderabad Home After Wedding Complaint Serves Food

विजय-रश्मिका ने पूरा किया अपना वादा, छोटी फैन को घर बुलाकर की खातिरदारी; बच्ची ने वीडियो साझा कर दिखाई झलक

Fri, 20 Mar 2026 07:33 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Fri, 20 Mar 2026 07:33 PM IST
सार

Vijay Rashmika Hosts Little Fan: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अपना वादा निभाया है। अपनी छोटी प्रशंसक को घर बुलाकर उसकी जबरदस्त खातिरदारी की है। यहां देखिए पूरा वीडियो…

विज्ञापन
Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Hosts Little Fan At Hyderabad Home After Wedding Complaint Serves Food
विजय रश्मिका ने की छोटी फैन की खातिरदारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के लिए उनके फैंस काफी मायने रखते हैं। अपनी शादी के बाद कपल ने फैंस के लिए अलग-अलग शहरों में भी मिठाई भिजवाई थी। हालांकि, कपल की एक छोटी प्रशंसक तब उनसे नाराज हो गई थी, क्योंकि उसे न तो कपल ने शादी में बुलाया था और न ही मिठाई भेजी थी।

विज्ञापन


इसको लेकर इस लिटिल फैन ने एक वीडियो भी साझा किया था। जिसके बाद विजय देवरकोंडा ने उस बच्ची को अपने घर बुलाने और उसको दावत देने का वादा किया था। अब विजय-रश्मिका ने अपना वादा निभाया है और उस छोटी फैन को अपने घर बुलाकर उसको खाना खिलाया है। कपल का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by urs lucky thalli 😍 (@urs_luckythalli)

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह विजय-रश्मिका ने की फैन की खातिरदारी
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने हैदराबाद स्थित अपने घर पर उस छोटी बच्ची को बुलाया और उसका स्वागत करते हुए उसकी मेजबानी की है। खुद इस लिटिल फैन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर विजय-रश्मिका के घर जाने और वहां हुई अपनी खातिरदारी का वीडियो साझा किया है।


@urs_luckythalli नाम से इंस्टाग्राम पर सक्रिय उस छोटी प्रशंसक द्वारा साझा किए गए वीडियो में वह विजय के घर जाती हुई दिखाई देती है। जहां विजय उसे गोद में उठाकर अंदर ले जाते हैं। बाद में सफेद ड्रेस में सजी रश्मिका ने उसे कई लड्डू खिलाए और उसे दुलार किया। विजय भी उसमें शामिल हो गए। इसके बाद विजय लिटिल फैन को गोद में लकर उससे बात करते भी नजर आते हैं।

विजय-रश्मिका ने हमारा दिन बना दिया
इस वीडियो को शेयर करते हुए बच्ची ने एक लंबा सा कैप्शन भी लिखा है। इसमें उसने लिखा, ‘सचमुच। विजय देवरकोंडा से उनके घर पर मिलना मेरे और मेरे परिवार के लिए वाकई एक अद्भुत और यादगार पल था।

View this post on Instagram

A post shared by urs lucky thalli 😍 (@urs_luckythalli)




हमारे पहुंचते ही उन्होंने हमारा बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया। रश्मिका मंदाना से मिलकर बहुत खुशी हुई। उनकी हंसमुख मुस्कान और मिलनसार स्वभाव ने हमारी मुलाकात को और भी खुशनुमा बना दिया।

उनके और उनके परिवार के साथ समय बिताने से यह अनुभव और भी खास और अपनेपन भरा लगा। सभी लोग इतने दयालु, स्नेहशील और सरल स्वभाव के थे, जिससे हमें ऐसा लगा जैसे हम अपने ही लोगों के बीच हैं। हमने खूबसूरत बातें कीं, खूब हंसे और कई खुशनुमा पल बिताए, जिन्हें हम हमेशा याद रखेंगे। इस दिन को मेरा पूरा परिवार हमेशा संजोकर रखेगा।’

Trending Videos

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Hosts Little Fan At Hyderabad Home After Wedding Complaint Serves Food
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम
26 फरवरी को हुई थी विजय-रश्मिका की शादी
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को उदयपुर में एक ग्रैंड समारोह में शादी की थी। हालांकि, इस शादी में सिर्फ दोस्त और करीबी लोग ही शामिल हुए थे। इसके बाद कपल ने हैदराबाद में 4 मार्च को एक ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया था, जिसमें फिल्मी जगत के कई सितारे शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed