फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Vijay Deverakonda Brother Anand welcomes sister in law Rashmika Mandanna as Vadina shares photos from wedding

'फैंस भाभी बुलाते थे और मैं..', विरोश की शादी पर विजय के भाई ने किया मजेदार पोस्ट; रश्मिका को लेकर कही ये बात

Thu, 26 Feb 2026 09:18 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Thu, 26 Feb 2026 09:18 PM IST
सार

Vijay Rashmika Wedding: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक-दूजे के हो गए हैं। कपल ने आज गुरुवार को उदयपुर में पूरे रीति-रिवाज से शादी रचाई है। इनकी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए विजय के भाई आनंद देवरकोंडा ने फोटोज शेयर की हैं। साथ ही बताया है कि उनकी भी एक समस्या सुलझ गई है।

विज्ञापन
Vijay Deverakonda Brother Anand welcomes sister in law Rashmika Mandanna as Vadina shares photos from wedding
विजय देवरकोंडा-रश्मिका और आनंद - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

विजय और रश्मिका ने 26 फरवरी 2026 को एक-दूजे का हाथ थामा है। दोनों प्रेमी जोड़े से अब पति-पत्नी बन चुके हैं। कई साल से इनके अफेयर की खबरें मीडिया की सुर्खियों में थीं। हालांकि, रिलेशनशिप से जुड़े हर सवाल पर दोनों ने चुप्पी साधे रखी। सवाल सिर्फ रश्मिका और विजय से ही नहीं होते थे, इनके करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों से भी पूछे जाते थे। विजय देवरकोंडा के भाई आनंद ने विरोश की शादी के बाद एक मजेदार पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने बताया कि रश्मिका को लेकर उनसे सवाल किया जाता था और उनके पास जवाब नहीं होता था।

विज्ञापन


Virosh Wedding: दोस्त से पति-पत्नी बने विजय-रश्मिका, कृति सेनन और सामंथा समेत इन सेलेब्स ने दी बधाई

विज्ञापन

Vijay Deverakonda Brother Anand welcomes sister in law Rashmika Mandanna as Vadina shares photos from wedding
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की फोटोज - फोटो : इंस्टाग्राम

आनंद से फैंस पूछते थे यह सवाल
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के रिलेशनशिप की चर्चा काफी वक्त से थी। शादी होने तक दोनों ने बेशक कभी सार्वजनिक रूप से अपने अफेयर की बात नहीं स्वीकार की हो, लेकिन समय-समय पर लोगों को इसके संकेत जरूर दिए। विजय के भाई आनंद देवरकोंडा से भी फैंस अक्सर रश्मिका के बारे में पूछते थे कि वदिना यानी भाभी कैसी हैं? एक्टर अक्सर इस सवाल पर उलझ जाते थे। मगर, अब उन्हें फैंस को देने के लिए जवाब मिल गया है।

विज्ञापन

Vijay Deverakonda Brother Anand welcomes sister in law Rashmika Mandanna as Vadina shares photos from wedding
विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम

एक्टर बोले- 'समझ नहीं आता था कैसे रिएक्ट करूं'
आनंद देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने विजय और रश्मिका की शादी की फोटोज के साथ लिखा है, 'कई बार ऐसा हुआ जब फैंस चिल्लाते थे, ‘Vadina, ela unaru?’ (भाभी कैसी हैं?) और मुझे कभी समझ नहीं आता था कि कैसे रिएक्ट करूं'? आनंद ने आगे लिखा है,  आज, मेरे भाई की शादी हो गई है और मुझे अपनी Vadina (वदिना, तेलुगु में भाभी को कहा जाता है) के रूप में एक बेहद पॉजिटिव और शानदार इंसान मिली हैं। मैं दुआ करता हूं कि वे अपनी जिंदगी हमेशा मुस्कुराती रहें। दोनों का साथ हमेशा बना रहे'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anand Deverakonda (@ananddeverakonda)


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed