फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Vijay Deverakonda, Tilak Varma, Mohammed Siraj And Venkatesh Receive TCA legal notice over TG20 Association

तेलंगाना क्रिकेट संघ ने विजय देवरकोंडा को भेजा नोटिस, तिलक और सिराज से भी जवाब तलब; जानें पूरा मामला?

Wed, 17 Jun 2026 08:02 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 17 Jun 2026 08:02 PM IST
सार

Telangana Cricket Association Notice To Vijay Deverakonda: साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा और वेंकटेश एक बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। दोनों एक्टर्स को तेलंगाना क्रिकेट एसोसिएशन ने कानूनी नोटिस भेजा है। जानिए, किस कारण से ऐसा किया गया है।

विज्ञापन
Vijay Deverakonda, Tilak Varma, Mohammed Siraj And Venkatesh Receive TCA legal notice over TG20 Association
मोहम्मद सिराज, विजय देवरकोंडा और तिलक वर्मा - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

तेलंगाना क्रिकेट संघ ने अभिनेता विजय देवरकोंडा और वेंकटेश के अलावा क्रिकेटर तिलक वर्मा, अंबाती रायडू और मोहम्मद सिराज को कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस प्रस्तावित टीजी20 लीग से उनके कथित जुड़ाव को लेकर है। तेलंगाना क्रिकेट संघ का आरोप है कि इस टूर्नामेंट को बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) से मंजूरी नहीं मिली है।

विज्ञापन


क्या है ये पूरा मामला? 
तेलंगाना क्रिकेट संघ के नोटिस के मुताबिक हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) बीसीसीआई की मंजूरी के बिना कॉर्पोरेट संस्थाओं के साथ कारोबार कर रहा है। एक टीजी20 लीग का प्रचार भी कर रहा है। लेकिन बिना मंजूरी के प्रस्तावित टीजी20 लीग का प्रचार करना एक अपराध है। तेलंगाना क्रिकेट संघ ने इस मामले पर गहरी चिंता जताई है। 
विज्ञापन

बता दें कि सेलिब्रिटी भी ऐसी लीग का प्रचार, प्रसार करते हैं। ऐसे में विजय और वेंकटेश का नाम भी इस मामले में जुड़ा है।  

Vijay Deverakonda, Tilak Varma, Mohammed Siraj And Venkatesh Receive TCA legal notice over TG20 Association
विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम
विजय और वेंकटेश ने अब तक प्रतिक्रिया नहीं दी 
विजय देवरकोंडा और अभिनेता वेंकटेश में से किसी ने भी कानूनी नोटिस या तेलंगाना क्रिकेट संघ द्वारा लगाए गए आरोपों पर सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। यह मामला ऐसे समय में हुआ है, जब दोनों अभिनेता बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। वेंकटेश अभी फिल्म 'आदर्श कुटुंबम' की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं विजय देवरकोंडा निर्देशक राहुल सांकृतियन की ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'रणबाली' में व्यस्त हैं। इसके अलावा वह एक और फिल्म 'राउडी जनार्दन' में भी काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed