फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Veteran Malayalam Actor And Director Sreenivasan Passed Away At Age of 69

मलयालम अभिनेता श्रीनिवासन का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; पृथ्वीराज सुकुमार ने जताया शोक

Sat, 20 Dec 2025 09:44 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 20 Dec 2025 09:44 AM IST
सार

Veteran Malayalam Actor And Director Sreenivasan Died: मलयालम सिनेमा के लिए दुखद खबर है। मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता श्रीनिवासन का निधन हो गया है। 69 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। 

विज्ञापन
Veteran Malayalam Actor And Director Sreenivasan Passed Away At Age of 69
मलयालम अभिनेता श्रीनिवासन का निधन - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

श्रीनिवासन मलयालम सिनेमा में बतौर अभिनेता ही नहीं स्क्रीनराइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर भी सक्रिय रहे। इस दिग्गज कलाकार का शनिवार को 69 साल की उम्र में निधन हो गया। लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था।

विज्ञापन


पृथ्वीराज सुकुमारन ने श्रीनिवासन के निधन पर शोक जताया
मलयालम अभिनेता श्रीनिवासन का निधन आज शनिवार को एर्नाकुलम के त्रिपुनिथुरा के एक अस्पताल में हुआ। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा, ‘अब तक के सबसे बेहतरीन एक्टर, राइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर में से एक को अलविदा। उनकी आत्मा को शांति मिले।’ 
विज्ञापन


200 से अधिक फिल्मों में किया अभिनय 
मलयालम अभिनेता श्रीनिवासन ने अपने करियर में लगभग 225 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। वह सोशल सटायर को बड़े पर्दे पर बखूबी दिखाते थे। उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदारों को बड़े पर्दे पर निभाया। मलयालम सिनेमा को आगे बढ़ाने में उनका बहुत अधिक योगदान रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को होगा श्रीनिवासन का अंतिम संस्कार 
एएनआई की खबर के अनुसार केरल सरकार ने घोषणा की है कि मलयालम अभिनेता श्रीनिवासन के अंतिम संस्कार में पुलिस सम्मान दिया जाएगा। श्रीनिवासन का अंतिम संस्कार रविवार 21 दिसंबर, 2025 को एर्नाकुलम के कंदनड, उदयमपेरूर स्थित उनके आवास पर किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed