Ustaad Bhagat Singh: उस्ताद भगत सिंह का शानदार टीजर जारी, दमदार एक्शन करते दिखे पवन कल्याण
टीजर में पवन कल्याण की ओर से बोले गए संवाद उनके फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। इसकी झलक देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म फुल मसाला एंटरटेनर होगी।
विस्तार
टीजर में पवन कल्याण की ओर से बोले गए संवाद उनके फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। इस फिल्म की झलक देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें दर्शकों को फुल मसाला देखने को मिलेगा। इस फिल्म को हरीश शंकर ने लिखा है। वहीं, इसका निर्देशन भी उन्होंने ही किया है।
Citadel Honey Bunny: 'सिटाडेल' के आधिकारिक शीर्षक से उठा पर्दा, वरुण धवन-सामंथा की सीरीज का फर्स्ट लुक भी जारी
पवन कल्याण की राजनीतिक प्रतिबद्धताओं के कारण पिछले साल सितंबर में इसकी शूटिंग रोक दी गई थी। जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण 2024 में चुनाव लड़ रहे हैं। इसलिए टीम ने पिछले चार महीनों से फिल्म का प्रोडक्शन बंद कर दिया था। वहीं, हरीश शंकर ने इसके बाद रवि तेजा के साथ अपनी नई फिल्म 'मिस्टर' शुरू कर दी थी।
Chamkila: दिलजीत ने लाइव रिकॉर्ड किया है फिल्म 'चमकीला' के लिए गाना, अभिनेता ने फैंस के साथ साझा किया क्लिप
यह दूसरा मौका है जब पवन कल्याण और हरीश शंकर एक साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने 'गब्बर सिंह' नाम की फिल्म में साथ काम किया था। यह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में भी वे पुलिसवाले की भूमिका में नजर आने वाले हैं।